Hanuman Chalisa

आखिर अक्षय कुमार को इतना डरने की जरूरत क्या थी?

Webdunia
जो अक्षय कुमार, रितिक रोशन से बॉक्स ऑफिस पर टक्कर लेकर मुकाबला जीत गए वे 'पद्मावत' का सामना करने से क्यों घबरा गए? ऐन मौके पर उन्होंने अपनी फिल्म 'पैडमैन' को मुकाबले से हटा लिया और अब फिर वे 'अय्यारी' के सामने अपनी फिल्म को 9 फरवरी को रिलीज करेंगे। 
 
क्या अक्षय को अपनी फिल्म पर विश्वास नहीं है? क्या अक्षय को लगता है कि 'पद्मावत' की आंधी के सामने उनकी फिल्म टिक नहीं पाएगी? या अक्षय को यह डर सता रहा था कि 'पद्मावत' को लेकर माहौल खराब है और इस वजह से दर्शक उनकी फिल्म देखने के लिए भी सिनेमाघर नहीं आएंगे। 
 
पद्मावत और पैडमैन का कोई मुकाबला नहीं है। 'पद्मावत' एक बड़े बजट की फिल्म है। इसे कमर्शियल फॉर्मेट के आधार पर तैयार किया गया है। फिल्म के लिए बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अति महत्वपूर्ण है। दूसरी ओर 'पैडमैन' कंटेंट आधारित फिल्म है। अक्षय कुमार का इस फिल्म में होना बोनस है। फिल्म की लागत कम है और मात्र 80 करोड़ रुपये के कलेक्शन पर इस फिल्म का हिट होना तय है। 
 
अक्षय का करियर इस समय सुनहरे दौर से गुजर रहा है और वे इस फिल्म को अच्छी ओपनिंग दिला सकते हैं। फिल्म के प्रोमो भी पसंद किए गए हैं और दर्शक इस बात से परिचित हैं कि किस तरह की फिल्म वे देखने जा रहे हैं। यह फिल्म इश्यू बेस्ड है और सेनेटरी नेपकिन की बात पुरजोर से उठाती है। बॉलीवुड में इस तरह की फिल्म पहली बार आ रही है। 
 
अक्षय ने अपनी फिल्म को कम आंका जबकि यह फिल्म 'पद्मावत' को जोरदार टक्कर दे सकती थी। साथ ही अक्षय ने 26 जनवरी जैसी छुट्टी गंवा दी। इस दिन फिल्म का रिकॉर्डतोड़ व्यवसाय होता है। कहीं न कहीं अक्षय गलती कर गए। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

Cannes के रेड कार्पेट पर आलिया भट्ट का रॉयल लुक, ऑफ-शोल्डर गाउन में बिखेरा ग्लैमर

जुनैद खान को मिल रहा आमिर खान का बेटा होने का फायदा, बोले- 2 फ्लॉप के बाद भी मिल रहा है काम

'रामायणम्' के राम का अयोध्या में बड़ा निवेश, रणबीर कपूर ने खरीदा करोड़ों का प्लॉट

2027 में बॉक्स ऑफिस पर धमाका करेंगी ये फिल्में, लव एंड वॉर से राका तक पूरी लिस्ट

अनन्या पांडे से पश्मीना रोशन तक, ब्लैक कट-आउट ड्रेस में छाईं बॉलीवुड डीवाज

सभी देखें

जरूर पढ़ें

श्वेता तिवारी ने गोल्डन साड़ी में ढाया कहर, डीप नेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

कृति सेनन का समंदर किनारे बोल्ड अवतार, बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

लाल परी बन पलक तिवारी ने ढाया कहर, फेदर मिनी ड्रेस में दिखाई बोल्ड अदाएं

दिशा पाटनी ने ट्रैकसूट में दिखाया बोल्ड अवतार, क्रॉप हुडी में फ्लॉन्ट किए टोन्ड एब्स

मालदीव में निक्की तंबोली का बोल्ड अवतार, रेड बिकिनी में बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

अगला लेख