Festival Posters

पंजाब बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए अक्षय कुमार ने बढ़ाया हाथ, दान किए 5 करोड़ रुपए

WD Entertainment Desk
शनिवार, 6 सितम्बर 2025 (12:50 IST)
पंजाब के कई गांव इस वक्त बाढ़ की चपेट में हैं। इस प्राकृतिक आपदा में कई लोगों की जान जा चुकी है। वहीं लाखों हेक्टेयर की फसल भी बर्बाद हो गई है। पंजाब की मदद के लिए कई सेलेब्स आगे आ रहे हैं। अब बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने भी पंजाब की मदद के लिए मदद का हाथ आगे बढ़ाया है। 
 
अक्षय कुमार ने पंजाब में चल रहे बाढ़ राहत कार्यों के लिए 5 करोड़ रुपए देने का ऐलान किया है। अक्षय ने कहा कि ये दान नहीं, बल्कि उनकी तरफ से सेवा है और जब-जब उन्हें ऐसा करने का मौका मिलता है वो खुद को धन्य महसूस करते हैं। 
 
अक्षय कुमार ने कहा, मैं इस पर अपने विचार पर कायम हूं। हां, मैं पंजाब बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री खरीदने हेतु 5 करोड़ दे रहा हूं, लेकिन मैं कौन होता हूं किसी को ‘दान’ देने वाला? जब मुझे मदद का हाथ बढ़ाने का मौका मिलता है, तो मैं खुद को धन्य महसूस करता हूं। 
 
उन्होंने कहा, मेरे लिए, ये मेरी सेवा है, मेरा एक छोटा सा योगदान। मैं प्रार्थना करता हूं कि पंजाब में मेरे भाइयों और बहनों पर आई ये प्राकृतिक आपदा जल्द ही दूर हो जाए। रब मेहर करे। 
 
बता दें कि इससे पहले भी अक्षय कुमार कई बार मदद के लिए आगे आए हैं। उन्होंने कोरोना महामारी के दौरान भी खूब दान दिया था। अक्षय के अलावा दिलजीत दोसांझ, सोनू सूद, रणदीप हुड्डाल करण औजला जैसे कई सेलेब्स पंजाब की मदद के लिए आगे आए हैं। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

AskSRK सेशन : शाहरुख खान ने फैन को दी लड़की पटाने की टिप्स, सलमान खान के लिए कही दिल छू लेने वाली बात

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में आनेवाला है बड़ा लीप, स्मृति ईरानी रहेंगी शो का हिस्सा!

लाइमलाइट से दूर शाइनी अहूजा विदेश में बेच रहे कपड़े, रेप के आरोप ने खत्म कर दिया था करियर

शिल्पा शेट्टी की मां सुनंदा अस्पताल में भर्ती, दौड़े-दौड़े मां को देखने पहुंचीं एक्ट्रेस

Impostor Syndrome से पीड़ित हैं अनन्या पांडे, बताया क्या होता है इस बीमारी में

सभी देखें

जरूर पढ़ें

दिवाली पर लाल पटाखा बनीं शिल्पा शेट्टी, ग्लैमरस तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का पारा

दिवाली पर दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने फैंस को दिया गिफ्ट, बेटी दुआ का चेहरा किया रिवील, देखिए क्यूट तस्वीरें

ट्रेडिशनल लुक से पलक तिवारी ने जीता फैंस का दिल, दिवाली पर आप भी किजिए ट्राई

ईशा गुप्ता ने बोल्ड बिकिनी तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, देखिए एक्ट्रेस का सिजलिंग लुक

जब फिल्म के लिए कंडोम चाटते नजर आए थे राजकुमार राव, सीन को CBFC ने करवाया था डिलीट!

अगला लेख