Biodata Maker

Bigg Boss 19 के घर का माहौल हुआ रोमांटिक, आवेज दरबार ने घुटनों पर बैठकर नगमा मिराजकर को किया प्रपोज

WD Entertainment Desk
शनिवार, 6 सितम्बर 2025 (12:19 IST)
सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस19' के घर में जबरदस्त ड्रामा देखने को मिल रहा है। इन ड्रामों के बीच एक जोड़े में प्यार भी पनप रहा है। फेमस सोशल मीडिया इंन्फ्लुएंसर आवेज दरबार भी कंटेस्टेंट बनकर बिग बॉस के घर में पहुंचे हैं। उनके साथ ही नगमा मिराजकर ने भी शिरकत की है। 
 
आवेज और नगमा के रिलेशन को लेकर काफी समय से चर्चा चल रही है। बीते दिन आवेज के पिता इस्माइल दरबार ने खुलासा किया था कि दोनों ने बिग बॉस के लिए अपनी शादी ही होल्ड पर कर दी। अब आवेज ने 'बिग बॉस' के घर में घुटनों पर बैठकर नगमा को प्रपोज किया है। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Awez Darbar (@awez_darbar)

'बिग बॉस 19' के बीते एपिसोड में आवेज दरबार ने नेशनल टीवी पर गर्लफ्रेंड नगमा को बेहद रोमांटिक अंदाज में प्रपोज किया। इसके लिए उन्होंने खास तैयारी भी की। तरबूज को दिल के शेप में काटने के बाद उन्होंने घुटनों के बल बैठकर नगमा को शादी के लिए प्रपोज किया। 
 
इस प्रपोजल को सुनकर नगमा मिराजकर की भी खुशी से आंखें छलक आईं। उन्होंने आवेज को गले लगा लिया और किस किया। इस मौके पर वहां मौजूद लोगों ने तालियां बजाई और दोनों कपल्स के प्यार की नई शुरुआत का जश्न मनाया। सभी ने नगमा और आवेज के लिए चीयर किया। 
 
आवेज दरबार बॉलीवुड सिंगर और म्यूजिक कंपोजर इस्माइल दरबार के बेटे हैं। आवेज के भाई जैद दरबार भी एक कोरियोग्राफर हैं और उन्होंने बॉलीवुड एक्ट्रेस गौहर खान से शादी की है। आवेज घर से बेघर होने के लिए नॉमिटेड हैं। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

कौम या कानून? की लड़ाई के लिए आमने-सामने आए इमरान हाशमी-यामी गौतम, हक का नया पोस्टर रिलीज

PVR INOX खास अंदाज में मनाएगा शाहरुख के जन्मदिन का जश्न, शुरू होगा स्पेशल फिल्म फेस्टिवल

इंडियन आइडल : उदित नारायण ने साझा किया अपना यशराज फिल्म्स में अवसर पाने का अनुभव

Bigg Boss 19 : अमाल मलिक ने फरहाना भट्ट की मां के लिए कहे अपशब्द, बाद में मांगी माफी

ट्रेडिशनल लुक से पलक तिवारी ने जीता फैंस का दिल, इस दिवाली आप भी कर सकते हैं ट्राई

सभी देखें

जरूर पढ़ें

44 साल की शमा सिकंदर का बोल्ड बिकिनी लुक, सिजलिंग अंदाज से इंटरनेट का पारा ‍किया हाई

येलो आउटफिट में सुहाना खान का किलर अंदाज, भाई की डेब्यू सीरीज के प्रीमियर में लूटी लाइमलाइट

तमन्ना भाटिया की जवानी का राज: योग, डाइट और पॉजिटिविटी से कैसे बनाती हैं खुद को ग्लैमरस

उर्वशी रौतेला की जवानी और परफेक्ट बॉडी का राज: जानें क्या है उनका डाइट और वर्कआउट प्लान,

हॉटनेस के मामले में मां श्वेता तिवारी को टक्कर दे रहीं 24 साल की पलक तिवारी, देखिए तस्वीरें

अगला लेख