Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

शाहरुख और सलमान खान को लेकर फिल्म बनाना चाहते हैं अली अब्बास जफर

हमें फॉलो करें शाहरुख और सलमान खान को लेकर फिल्म बनाना चाहते हैं अली अब्बास जफर
अली अब्बास जफर इन दिनों सलमान खान को लेकर फिल्म 'भारत' बना रहे हैं। ये फिल्म कोरियन फिल्म 'ऑड टू माय फादर' की हिन्दी रीमेक है। हाल ही में अली अब्बास जफर ने जो बात कही है उसे सुनकर शाहरुख और सलमान के फैंस खुश हो जाएंगे।
 
webdunia
अली अब्‍बास जफर ने कहा है कि शाहरुख और सलमान एकसाथ काम करना चाहते हैं, वह दोनों एक दूसरे के काम को पसंद करते हैं। दोनों सुपरस्‍टार जल्‍द ही एकसाथ फिल्‍म में दिखाई देंगे।
 
webdunia
अली अब्‍बास जफर ने कहा कि वह शाहरुख खान और सलमान खान को एकसाथ लेकर फिल्‍म बनाने की इच्‍छा रखते हैं। शाहरुख और और सलमान खान जल्‍द एक साथ काम करते दिखाई दे सकते हैं। इंशाअल्‍लाह, यह जल्‍द ही संभव हो सके। मैं जब स्क्रिप्‍ट लिखूंगा तो यह संभव हो सकेगा। दोनों स्‍टार एक दूसरे को पसंद करते हैं और दोनों एक साथ काम करना चाहते हैं। यदि ऐसी कोई स्क्रिप्‍ट आती है तो वह दोनों जरूर एकसाथ काम करना चाहेंगे।
 
शाहरुख खान और सलमान खान फिल्म करन अर्जुन फिल्‍म में एक साथ नजर आए थे। यह फिल्‍म जबरदस्‍त हिट साबित हुई थी। इसके बाद यह दोनों स्‍टार 'कुछ कुछ होता है' और 'हम तुम्हारे हैं सनम' में साथ नजर आए। अब दोनो एक दूसरे की फिल्मों में कैंमियो करते रहते हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सारा अली खान की बोल्ड फोटो देख भड़के यूजर्स, दे डाली रमजान में बुर्का पहनने की सलाह