रणबीर कपूर संग अपने रिलेशन को लेकर आलिया भट्ट बोलीं- नजर ना लगे

Webdunia
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के बीच रिलेशनशिप की खबरें चर्चा में रहती है। दोनों हर इवेंट और पार्टीज में साथ रहते हैं। कुछ दिनों पहले तो दोनों की शादी की खबरें भी काफी सुर्खियों में थी हालांकि बाद में दोनों ने इन खबरों को सिर्फ अफवाह बताया था।


आलिया ने बताया है कि वह रणबीर के साथ अपने रिश्ते को दोस्ती के रूप में देखना पसंद करती हैं। आलिया ने कहा, 'यह एक रिश्ता नहीं है। यह एक दोस्ती है। मैं इस बात को पूरी ईमानदारी के साथ कह रही हूं। यह खूबसूरत है। मैं अभी सितारों और बादलों पर चल रही हूं। 
 
आलिया ने कहा कि सबसे अच्छी बात यह है कि हम दो व्यक्ति हैं, जो अभी अपनी-अपनी जिदंगी जी रहे हैं। यह ऐसी स्थिति नहीं है जहां आप हमें लगातार एक साथ देखेंगे। यह एक कम्फर्टेबल रिलेशन की असली निशानी है। नजर ना लगे। वास्तव में रणबीर मेरे शानदार दोस्त हैं। रणबीर को समझना मुश्किल नहीं है। वो तो एक रत्न हैं।
 
हाल ही में रणबीर और आलिया के रिलेशन को लेकर जब आलिया की मां सोनी राजदान से पूछा गया तो उन्होंने कहा, यह उनकी पर्सनल लाइफ है। रणबीर बहुत ही प्यारा लड़का है। मुझे लगता है कि आलिया ने जिसे भी डेट किया है या करेगी ये उसकी च्वाइस है। मैं उसे हमेशा सपोर्ट करूंगी लेकिन मुझे नहीं लगता कि ये सब मुझे डिस्कस करना चाहिए। आलिया की पर्सनल लाइफ को पब्लिकली डिस्कस करना सही नहीं है। यदि वो इस रिश्ते में खुश है तो मैं भी उसकी मां होने के नाते खुश हूं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

Bigg Boss 19 की सबसे बोल्ड कंटेस्टेंट कुनिक्का सदानंद को 25 साल के लड़कों से आते हैं प्रपोज़ल

नेहा धूपिया का बड़ा खुलासा: शादी से पहले प्रेग्नेंसी पर उठे सवालों का दिया करारा जवाब

परिणीति चोपड़ा ने शेयर की सबसे बड़ी खुशखबरी, फैन्स बोले- आखिरकार गुड न्यूज

सच्‍चा प्‍यार मिला ही नहीं: Bigg Boss 19 प्रीमियर में सलमान खान का बड़ा खुलासा

Bigg Boss 19 का धमाकेदार आगाज़: सलमान खान के घर में पहुंचे ये 16 चौंकाने वाले चेहरे

सभी देखें

जरूर पढ़ें

War 2 रिव्यू: लचर स्क्रिप्ट और निर्देशन के कारण रितिक और एनटीआर हारे युद्ध, पढ़ें पूरी समीक्षा

कुली: द पावर हाउस रिव्यू– रजनीकांत का जलवा बरकरार, लेकिन कहानी में लगा ब्रेक

शोले के 50 साल पर जानिए 50 अनसुने किस्से: गब्बर के डर से लेकर जय-वीरू की दोस्ती तक

वॉर 2 हिट है या फ्लॉप? क्या कहता है बॉक्स ऑफिस? रितिक रोशन की फिल्म का क्या है हाल?

शोले की दीवानगी 50 साल बाद भी बरकरार, क्यों यह फिल्म आज भी है भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर

अगला लेख