Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

आलिया भट्ट ने बताया सुखी जीवन का राज, केन्या में मना रही हैं वेकेशन

हमें फॉलो करें आलिया भट्ट ने बताया सुखी जीवन का राज, केन्या में मना रही हैं वेकेशन
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अपने रिलेशनशिप की खबरों को लेकर काफी सुर्खियों में बने रहते हैं। दोनों अक्सर साथ में हैंगआउट करते और पार्टी करते नजर आ जाते है। हालांकि दोनों ने कभी खुलकर अपने रिलेशनशिप की खबरों को स्वीकार नहीं किया।


आलिया और रणबीर इन दिनों केन्या में छुट्टियां मना रहे हैं। दोनों की वेकेशन तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। दोनों की तस्वीरें फैंस को काफी पसंद आ रही है और आलिया भट्ट अपने फैंस के लिए तस्वीरें शेयर कर रही हैं।
 
webdunia
Photo : Instagram
आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर केन्या ट्रिप की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीर में आलिया भट्ट सनराइज का आनंद उठाती नजर आ रही हैं। आलिया के लुक की बात करें तो वह ऑलिव कलर की शॉर्ट ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

तस्वीर शेयर करते हुए आलिया ने लिखा, 'जहां वाई फाई कमजोर है वहां घूमना काफी सुखद है। इससे पहले रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की एक साथ सफारी का मजा लेते हुए तस्वीर वायरल हुई थी।

webdunia
आलिया और रणबीर को मुकेश अंबानी के घर गणेशोत्सव में साथ-साथ शिरकत करते भी देखा गया था। दोनों ही एक दूसरे के हाथों में हाथ डाले नजर आए थे। दोनों एक-दूसरे को पिछले एक साल से डेट कर रहे हैं, वे कई बार ऐसे मौकों पर साथ देखे गए हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट और रणबीर कपूर दोनों एक-साथ करण जौहर की अगली फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आएंगे। ये फिल्म अगली साल रिलीज होगी। 
 
आलिया भट्ट ब्रह्मास्त्र के अलावा फिल्म आरआरआर और सड़क 2 में भी नजर आएंगी। फिल्म सड़क 2 में वह पहली बार अपनी बहन पूजा भट्ट के साथ काम कर रही हैं। इसे लेकर वह उत्साहित भी हैं और थोड़ी डरी हुई भी वह कहती हैं, परिवार के किसी सदस्य के साथ काम करना अद्भुत होता है। वह उत्साह और मजा ही अलग होता है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जब गलती से मेंस टॉयलेट में चली गई थीं नुसरत भरूचा, जानिए फिर क्या हुआ