आलिया भट्ट की पूर्व मैनेजर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, एक्ट्रेस संग लाखों की धोखाधड़ी का लगा आरोप

WD Entertainment Desk
बुधवार, 9 जुलाई 2025 (11:25 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट की पूर्व मैनेजर वेदिका प्रकाश शेट्टी को मुंबई की जुहू पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वेदिका पर धोखाधड़ी का आरोप है। कहा जा रहा है कि वेदिका ने आलिया के पर्सनल अकाउंट से लेकर भट्ट प्रोडक्शन्स के खाते से लाखों की हेरा फेरी की है। 
 
खबरों के अनुसार वेदिका ने इन दोनों अकाउंट से 76 लाख रुपए से अधिक पैसे निकाल लिए, जिसकी एक्ट्रेस और कंपनी को भनक तक नहीं लगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हालांक इस मामले को लेकर आलिया भट्ट या उनकी टीम की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है। 
 
वेदिका को बेंगलुरू से गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया है। इटरनल सनशाइन प्रोडक्शंस को आलिया भट्ट ने 2021 में लॉन्च किया था। इसका उद्देश्य रियल, टाइमलेस और वार्म पर फोकस करते हुए हैप्पी फिल्में बनाना है। कंपनी की पहली फिल्म डार्लिंग्स थी।

वर्क फ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट इन दिनों स्पाई यूनिवर्स फिल्म 'अल्फा' में बिजी है। इस फिल्म में वह शरवरी वाघ के साथ मिलकर एक्शन करने वाली हैं। इसके अलावा आलिया जल्द ही संजय लीला भंसाली की फिल्म लव एंड वॉर में भी नजर आएंगी। उनके पास फरहान अख्तर की फिल्म 'जी ली जरा' भी है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

32 साल की पाकिस्तानी एक्ट्रेस की घर में मिली सड़ी-गली हालत में लाश

कपिल शर्मा का नया सफर: विदेश में गिन्नी के साथ खोला 'Kaps Café', जानिए कैफे की खासियत

SRK वापस डॉन बने? Don 3 में रणवीर को टक्कर, सुनिए किंग के कैमियो का सच

सैयारा का ट्रेलर रिलीज: रणबीर-आलिया की जगह आहान-अनीत क्यों चुने मोहित सूरी ने? जानिए पर्दे के पीछे की कहानी

रामायण में सैलरी का 'अन्याय'? रणबीर को साई पल्लवी से 12 गुना ज्यादा फीस, रावण की फीस सबसे चौंकाने वाली

सभी देखें

जरूर पढ़ें

सितारे ज़मीन पर रिव्यू: आमिर खान ने नहीं, इन 10 बच्चों ने लूटी फिल्म की महफिल

बिकिनी क्वीन दिशा या फैशन डीवा कियारा? जानें हॉटनेस और स्टाइल में कौन है आगे

तमन्ना भाटिया: क्या आइटम सॉन्ग्स में सिमट रहा है एक टैलेंटेड अभिनेत्री का करियर?

मैं सिर्फ ट्रॉफी थी: करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय की मौत पर फिर छाए पुराने जख्म

Housefull 5 हिट या फ्लॉप? कितने करोड़ का करना होगा कलेक्शन? जानिए क्यों खतरे में है अक्षय की फिल्म

अगला लेख