अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा का पहला गाना 'जागो जागो बकरे' हुआ रिलीज

Webdunia
शुक्रवार, 13 अगस्त 2021 (13:17 IST)
साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कई भाषाओं में बनने वाली इस एक्शन-थ्रिलर फिल्म की कहानी आंध्र प्रदेश की पहाड़ियों में लाल चंदन की डकैती पर आधारित है। वहीं अब मेकर्स ने फिल्म का पहला गाना रिलीज कर दिया है। 

 
इस गाने का नाम 'जागो जागो बकरे' है। यह गाना पांच भाषाओं में रिलीज किया गया है। इस गाने के म्यूज़िक कंपोजर देवी प्रसाद है। इस गाने को हिन्दी भाषा में विशाल ददलानी ने, तेलुगु में शिवम ने, तमिल में बेनी दयाल ने, कन्नड़ में विजय प्रकाश ने और मलयालम में राहुल नांबियार ने गाया है। 
 
गाने के हिन्दी बोल रकीब आलम ने, तेलुगु बोल चंद्रबोस ने, तमिल बोल विवेका ने, कन्नड़ बोल वरदराज चिक्काबल्लापुरा ने, और मलयालम बोल सिजू थूरूर ने लिखे हैं। 
 
गाने में अल्लू अर्जुन बेहद खतरनाक लुक में नजर आ रहे हैं। बता दें कि फिल्म पुष्पा दो हिस्सों में रिलीज होगी।‍ इस फिल्म का पहला पार्ट इस साल क्रिसमस पर रिलीज होगा। जबकि दूसरा पार्ट साल 2022 में रिलीज किया जाएगा।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

राम चरण के दशहरा भाषण ने जीता फैंस का दिल, बताया अपने नाम का मतलब

साउथ इंडिया की नई सेंसेशन बनीं कृति शेट्टी, कई बड़े प्रोजेक्ट के लिए तैयार

45 साल की श्वेता तिवारी का बिकिनी लुक देख फैंस हो जाते हैं मदहोश, बोल्डनेस के मामले में बेटी को देती हैं मात

दिग्गज अभिनेत्री संध्या शांताराम का निधन, 94 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

डेब्यू फिल्म के एक्टर संग रश्मिका मंदाना ने कर ली थी सगाई, इस वजह से टूट गया रिश्ता

सभी देखें

जरूर पढ़ें

44 साल की शमा सिकंदर का बोल्ड बिकिनी लुक, सिजलिंग अंदाज से इंटरनेट का पारा ‍किया हाई

येलो आउटफिट में सुहाना खान का किलर अंदाज, भाई की डेब्यू सीरीज के प्रीमियर में लूटी लाइमलाइट

तमन्ना भाटिया की जवानी का राज: योग, डाइट और पॉजिटिविटी से कैसे बनाती हैं खुद को ग्लैमरस

उर्वशी रौतेला की जवानी और परफेक्ट बॉडी का राज: जानें क्या है उनका डाइट और वर्कआउट प्लान,

हॉटनेस के मामले में मां श्वेता तिवारी को टक्कर दे रहीं 24 साल की पलक तिवारी, देखिए तस्वीरें

अगला लेख