Pushpa 2 The Rule का दूसरा गाना Angaaron The Couple Song हुआ रिलीज

WD Entertainment Desk
बुधवार, 29 मई 2024 (11:38 IST)
The Couple Song: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'पुष्पा 2 : द रूल' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बीते दिनों रिलीज हुआ फिल्म का पहला गाना 'पुष्पा पुष्पा' चार्टबस्टर बन चुका है। वहीं अब मेकर्स ने फिल्म का दूसरा गाना 'अंगारो (द कपल सॉन्ग)' रिलीज कर दिया है। 
 
द कपल सॉन्ग 6 भाषाओं में रिलीज किया गया है। यह गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा है। गाने के वीडियो में अल्लू अर्जुन और रश्‍मिका मंदाना की शानदार केमिस्ट्री नजर आ रही है। इस अनोखे वीडियो सॉन्ग में दर्शकों को अपनी पसंदीदा फिल्म के असल सेट की झलक देखने को मिल रही है, जो बिना किसी शक दर्शकों के लिए एक नया और मजेदार अनुभव है। 
 
वीडियो में डायरेक्टर सुकुमार को इस गाने की शूटिंग को एंजॉय करते हुए देखा जा सकता है, जबकि कास्ट और क्रू, कोरियोग्राफर गणेश आचार्य की धुन पर नाच रहे हैं। इस झलक से सभी के बीच की दोस्ती साफ नजर आ रही है, जो दर्शकों को जरूर और उत्साहित करेगी।
 
पुष्पा 2: द रूल से दूसरा सिंगल 'द कपल सॉन्ग', सूसेकी (तेलुगु), अंगारों (हिंदी), सूडाना (तमिल), नोडोका (कन्नड़), कंडालो (मलयालम), और आगुनेर (बंगाली) जैसे 6 अलग-अलग भाषाओं में रिलीज हुआ है। यह गाना एक फन, पावर पैक्ड, पेपी नंबर है जो जरूर दशकों में धमाल मचाएगा। गाने को खूबसूरत तरीके से बनाया गया है और इसे मेलोडी क्वीन श्रेया घोषाल ने सभी 6 भाषाओं में गाया है। 
 
इंडियन फिल्म इंडस्ट्री की एक सबसे बेहतरीन सिंगर श्रेया घोषाल ने एक से ज्यादा भाषाओं में गाने को गाकर अपने टेलेंट से सभी का दिल एक बार फिर जीत लिया है। वहीं, गाने की एंगेज करने वाली ट्यून अपबीट है, और मास्टर ऑफ मैजिक कहे जाने वाले कंपोजर देवी श्री प्रसाद (DSP) ने फिर से इस नए वर्जन के साथ हंगामा मचाने की तैयारी कर ली है।

ALSO READ: इमरान खान ने बताई अवंतिका संग तलाक की वजह, बोले- जब मैं मुश्‍किलों का सामना कर रहा था...
 
यह गाना एक मस्ती भरा, पैपी नंबर है जो दर्शकों में हंगामा मचाने वाला है। इंडिया की पॉपुलर जोड़ी अल्लू अर्जुन को पुष्पराज और रश्मिका मंदाना को श्रीवल्ली के लुक ने देखना अपने आप में दर्शकों के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है। ऑन स्क्रीन दोनों के बीच का रिश्ता पार्ट 2 में पहले से ज्यादा गहरा नजर आ रहा है, ऐसे में उनकी ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री को चाकर भी मिस नहीं किया जा सकता है। 
 
जहां गाने में एक तरफ अल्लू अर्जुन जबरदस्त एनर्जी और स्वैग के साथ नजर आ रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ रश्मिका अपने सामी सामी चार्म से दिलों को धड़का रही हैं। लिरिकल वीडियो में बहुत सारे कैची हुक स्टेप्स हैं, जो रील यूनिवर्स में बिना किसी शक रूल करने वाले हैं।
 
'पुष्पा 2: द रूल' वर्ल्डवाइड 15 अगस्त, 2024 को रिलीज़ होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। सुकुमार द्वारा निर्देशित और माइश्री मूवी मेकर्स द्वारा निर्मित इस फिल्म में अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहद फासिल अहम भूमिका में नजर आने वाले हैं। बता दें कि फिल्म का म्यूजिक टी सीरीज का है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

कांतारा : चैप्टर 1 के एक्शन डायरेक्टर ने ‍किया खुलासा, बिना बॉडी डबल ऋषभ शेट्टी ने किए खतरनाक स्टंट

थिएटर के बाद ओटीटी पर दिखेगा रजनीकांत का एक्शन, इस दिन प्राइम वीडियो पर होगा कुली का प्रीमियर

पल्लवी जोशी ने खोले द बंगाल फाइल्स को लेकर राज, बताया कैसे आया फिल्म बनाने का आइडिया

ऋषि कपूर ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट फिल्मों में रखा था कदम, बॉबी फिल्म के लिए खरीदा था अवॉर्ड

द बंगाल फाइल्स की बंगाल में रिलीज के लिए पल्लवी जोशी ने लिखा राष्ट्रपति को पत्र

सभी देखें

जरूर पढ़ें

War 2 रिव्यू: लचर स्क्रिप्ट और निर्देशन के कारण रितिक और एनटीआर हारे युद्ध, पढ़ें पूरी समीक्षा

कुली: द पावर हाउस रिव्यू– रजनीकांत का जलवा बरकरार, लेकिन कहानी में लगा ब्रेक

शोले के 50 साल पर जानिए 50 अनसुने किस्से: गब्बर के डर से लेकर जय-वीरू की दोस्ती तक

वॉर 2 हिट है या फ्लॉप? क्या कहता है बॉक्स ऑफिस? रितिक रोशन की फिल्म का क्या है हाल?

शोले की दीवानगी 50 साल बाद भी बरकरार, क्यों यह फिल्म आज भी है भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर

अगला लेख