Biodata Maker

भुवन बाम ने अमेजन प्राइम वीडियो के 'वन माइक स्टैंड' में अपने डेब्यू पर कही यह बात

Webdunia
बुधवार, 20 नवंबर 2019 (15:47 IST)
अमेजन प्राइम वीडियो का 'वन माइक स्टैंड' निश्चित रूप से दर्शकों द्वारा बेहद पसंद किया जा रहा है, क्योंकि इस मंच पर उन्हें अपने पसंदीदा कलाकारों को स्टैंड अप कॉमेडी करते हुए देखने का मौका मिल रहा है। इस शो में विभिन्न बैकग्राउंड से कई दिग्गज हस्तियों ने पहली बार स्टैंड अप कॉमेडी में हाथ आजमाया है।


यूट्यूब सेंसेशन भुवन बाम इस शो के साथ पहली बार स्टैंड-अप कॉमेडी कर रहे है, और उनका यह नया व अलग अवतार सभी को खूब पसंद आ रहा है। वन माइक स्टैंड के दौरान अपने अनुभव के बारे में बात करते हुए, भुवन बाम ने साझा किया कि कैसे यह मंच उनके लिए पूरी तरह से अलग था लेकिन बावजूद इसके उन्होंने इस पूरी प्रक्रिया को बेहद एन्जॉय किया है।
 
भुवन बाम ने कहा, 'सच कहूं तो, मैंने कभी स्टैंड-अप कॉमेडी में कदम रखने के बारे में नहीं सोचा था, एक बार भी नहीं। मैंने हमेशा कॉमेडी की इस विशेष शैली की सराहना की है और अतीत में, स्टैंड-अप कॉमेडी के शो देख चुका हूं। 
 
ALSO READ: इरा खान ने बतौर निर्देशक डेब्यू करने के बारे में कही ये बात
 
हालाँकि, जब शो के निर्माता सपन ने मुझसे संपर्क किया, उससे पहले तक स्टेज पर आ कर दर्शकों का मनोरंजन करने की विचारधारा मेरे लिए बेहद अलग थी, लेकिन मैंने आगे जाने का फैसला किया।

जाकिर खान को भी सलाम, जो शो में मेरे गुरु भी हैं। उन्होंने इसकी तैयारी को मेरे लिए एक सहज प्रोसेस बना दिया और मैं अपना पहला स्टैंड-अप कॉमेडी एक्ट आत्मविश्वास के साथ पेश करने में सक्ष्म रहा। यह पूरा अनुभव, किसी रोमांच से कम नहीं था।
 
भुवन बाम के अलावा, वन माइक स्टैंड में अन्य प्रतिभागियों में ऋचा चड्ढा, विशाल ददलानी, तापसी पन्नू और डॉ शशि थरूर शामिल हैं। इन सभी मशहूर हस्तियों को भारत के सबसे प्रसिद्ध हास्य कलाकार जैसे कि रोहन जोशी, आशीष शाक्य, जाकिर खान, कुणाल कामरा और अंगद सिंह रान्याल द्वारा व्यक्तिगत रूप से मेंटर किया जाता है।
 
वन माइक स्टैंड को ओनली मच लाउडर के सहयोग से सपन वर्मा द्वारा बनाया और होस्ट किया गया है और यह एक पांच-एपिसोड श्रृंखला होगी। यह शो अब अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

NICU में 100 दिन, हर सांस पर डर, प्रियंका चोपड़ा के पति निक ने सुनाया मालती के जन्म का खौफनाक किस्सा

संजय मिश्रा और नीना गुप्ता ने की 'वध 2' को बड़े पर्दे पर देखने की अपील, एडवांस बुकिंग हुई शुरू

Vvan के BTS फोटो में सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया की जबरदस्त केमिस्ट्री ने जीता दिल

'दो दीवाने सहर में' के ट्रेलर में दिखी संदीपा धर की दमदार झलक, एक्ट्रेस बोलीं- एक खूबसूरत प्रेम कहानी से कहीं ज्यादा

ओवरनाइट ऑडिशन से ओवरनाइट स्टारडम तक, कैसे बदली पुलकित सम्राट की जिंदगी

सभी देखें

जरूर पढ़ें

धुरंधर रिव्यू: दुश्मन को घर में घुसकर मारने की कहानी

शोले क्या फिर बॉक्स ऑफिस पर मचाएगी धमाल, गोल्डन जुबली पर 4K और Dolby 5.1 के साथ 12 दिसंबर को रिलीज

धर्मेन्द्र 100 से ज्यादा हिट फिल्मों वाला असली सुपरस्टार, अमिताभ-शाहरुख जैसे भी मीलों पीछे

धुरंधर का जादू कैसे चला? रणवीर सिंह की इस फिल्म की रिकॉर्डतोड़ कमाई के पीछे हैं ये 5 जबरदस्त कारण

गूगल पर 2025 में सबसे ज्यादा सर्च की गई ये फिल्में, देखिए लिस्ट

अगला लेख