49 साल की उम्र में भी कुंआरी हैं अमीषा पटेल, पिता पर लगा चुकी हैं गंभीर आरोप

WD Entertainment Desk
रविवार, 9 जून 2024 (10:40 IST)
ameesha patel birthday: बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल 9 जून को अपना 47वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। अमीषा ने साल 2000 में रितिक रोशन के साथ फिल्म 'कहो ना प्यार है' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। पहली ही फिल्म से अमीषा रातों रात सुपरस्टार बन गई थीं। अमीषा ने हिंदी सिनेमा में एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया है। अमीषा जल्द ही 'गदर 2' में एक बार फिर शकीना के किरदार में नजर आने वाली हैं।
 
अमीषा पटेल का जन्म महाराष्ट्र मे एक गुजराती परिवार में हुआ था। अमीषा के भाई अश्मित पटेल भी एक एक्टर हैं। उनके दादा रजनी पटेल अपने समय के फेमस वकील और राजनीतिज्ञ थे। अमीषा बचपन से ही पढ़ाई में अच्छी थीं। अभिनेत्री इकोनॉमिक्स में गोल्ड मेडलिस्ट रह चुकी हैं। इसके अलावा वह बेहतरीन डांसर भी हैं।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ameesha Patel (@ameeshapatel9)

अमीषा पटेल ने थिएटर से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने कुछ टीवी विज्ञापनों में काम किया और 2000 में फिल्म 'कहो ना प्यार है' से बॉलीवुड डेब्यू किया। अमीषा के पिता और राकेश रोशन में अच्छी दोस्ती थी, जिसके चलते उन्हें इस फिल्म में काम करने का मौका मिला। 
 
अमीषा पटेल जितना अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती है उतना ही पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में बनी रहती हैं। एक्ट्रेस का नाम तब काफी सुर्खियों में आया जब उन्होंने अपने ही पिता पर गंभीर आरोप लगाया। अमीषा ने अपने पिता पर पैसों की हेरा-फेरी का आरोप लगाया था। अमीषा ने अपने पिता को लीगल नोटिस भी भेजा था। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ameesha Patel (@ameeshapatel9)

भले ही अमीषा पटेल 49 साल की उम्र में भी कुंआरी हैं, लेकिन उनका नाम कई लोगों के साथ जुड़ चुका हैं। एक्ट्रेस का नाम सबसे पहले विक्रम भट्ट के साथ जुड़ा था। दोनों करीब 5 साल तक रिलेशनशिप में थे। इसके बाद अमीषा का नाम रणबीर कपूर के साथ जुड़ा। दोनो कई बार साथ में स्पॉट होते थे।
 
बता दें कि अमीषा ने हिंदी फिल्मों के अलावा कई तेलुगू फिल्मों में भी काम किया है। लेकिन, बीच में वह फिल्मी दुनिया से गायब हो गईं। हाल ही में उन्होंने फिल्म गदर 2 से पर्दे पर धमाकेदार वापसी की हैं। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

अनुष्का सेन ने रचा इतिहास, बनीं न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर में परफॉर्म करने वाली पहली भारतीय

मिनी ड्रेस पहन मोनालिसा ने दिए किलर अंदाज में पोज, बेडरूम से शेयर की हॉट तस्वीरें

ED ने एल्विश यादव और फाजिलपुरिया के खिलाफ लिया बड़ा एक्शन, जब्त की संपत्ति

पिता बनने के बाद काम पर लौटेंगे रणवीर सिंह, नवंबर में शुरू करेंगे आदित्य धर की फिल्म की शूटिंग!

अनन्या पांडे ने पिता चंकी पांडे को खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई, शेयर की अनसीन फोटो

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख