Festival Posters

अमिताभ बच्चन ने लिखी गलत स्पेलिंग, फैंस के टोकने के बाद दिया ये रिएक्शन

Amitabh Bachchan ने हाल ही में फेसबुक पर की गई पोस्ट में गलत स्पेलिंग लिखी तो फैन ने उन्हें टोक दिया।

Webdunia
मंगलवार, 9 नवंबर 2021 (11:08 IST)
Amitabh Bachchan सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं चाहे वो ब्लॉग लिखना हो, ट्वीट करना हो या फेसबुक की पोस्ट हो। अमिताभ अपने विचार का इजहार हिंदी और अंग्रेजी में करते हैं। कई बार लिखने में गलती भी हो जाती है खासतौर पर मात्राओं में या स्पेलिंग में। फैन उनका इस ओर ध्यान आकर्षित करते हैं तो अमिताभ तुरंत गलती मान कर इसे सही भी कर देते हैं। 
 
हाल ही में अमिताभ ने फेसबुक पर एक पोस्ट लिखी जिसमे उन्होंने एक शब्द को गलत लिख दिया था। मशहूर लेखक जोड़ी सलीम-जावेद के लिए उन्होंने अंग्रेजी में 'राइटर्स डुओ' की बजाय 'राइटर्स डुआ' लिख दिया। 


 
अमिताभ के एक फैन राजेश कुमार ने इस ओर ध्यान दिलाते हुए लिखा- सर, मैं फिर कहूंगा कि आपने writer 'duo' की जगह writer 'dua' लिख मारा है। मैं यह भी कहूंगा कि आपके हाथों में बेस्ट एक्टर का 'एकेडमी अवॉर्ड' देखना चाहता हूं। पटना आइए। छठी मैया का आशीर्वाद प्राप्त करिए। जय बिहार। 
 
अमिताभ ने तुरंत इसे सही किया है। गौरतलब है कि राजेश कुमार इसके पहले भी अमिताभ की गलतियों पर उनका ध्यान आकर्षित कर चुके हैं। 
 
फैन ने भी की गलती 
मजेदार बात यह है कि अमिताभ की गलती सुधारने वाले राजेश कुमार ने खुद गलतियां की हैं। उन्होंने 'एक्टर' को 'ऐक्टर' और 'अवॉर्ड' को 'अवार्ड' लिखा है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

'एस्पिरेंट्स' सीजन 3 का दमदार ट्रेलर रिलीज, पुरानी दोस्ती और नए पावर के बीच दिखेगी जंग

'संकल्प' की शूटिंग के दौरान कुब्रा सैत ने नाना पाटेकर से सीखे एक्टिंग के गुर, बताया अद्वितीय

ऑस्कर के मंच पर 10 साल बाद लौटेंगी प्रियंका चोपड़ा, 98वें अकादमी अवॉर्ड्स में बनेंगी प्रेजेंटर

जाह्नवी कपूर के जन्मदिन पर पेड्डी मेकर्स का खास तोहफा, BTS वीडियो में दिखी एक्ट्रेस की बेमिसाल परफॉर्मेंस की झलक

अल्लू अर्जुन-स्नेहा रेड्डी की शादी को 15 साल पूरे, पुष्पा स्टार ने पत्नी के लिए लिखा दिल छू लेने वाला मैसेज

सभी देखें

जरूर पढ़ें

धुरंधर द रिवेंज की कहानी: रणवीर सिंह फिर तैयार, क्या सीक्वल पार करेगा 1500 करोड़ का आंकड़ा?

टॉक्सिक मूवी प्रिव्यू: यश का डबल रोल, गोवा के अंडरवर्ल्ड पर आधारित फिल्म 19 मार्च 2026 को होगी रिलीज

बंदर मूवी प्रिव्यू: सच्ची घटना से प्रेरित बॉबी देओल और अनुराग कश्यप की क्राइम थ्रिलर

सुबह 4:30 बजे उठती हैं तमन्ना भाटिया, जानिए क्या है उनकी फिटनेस और डाइट का असली राज

बॉर्डर 2 के बाद गबरू, इक्का सहित सनी देओल की इस साल ये 5 फिल्में और होंगी रिलीज

अगला लेख