Festival Posters

शादी से पहले ही मां बनने जा रही हैं एमी जैक्सन, फोटो शेयर कर दी जानकारी

Webdunia
बॉलीवुड अभिनेत्री एमी जैक्सन अपने बॉयफ्रेंड जॉर्ज पानयिटू संग लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं। उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही दोनों शादी करेंगे। लेकिन शादी से पहले ही एमी जैक्सन ने अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा कर सभी को चौका दिया है।

एमी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने बॉयफ्रेंस संग फोटो शेयर की है। इसमें एमी का बेबी बंप साफ नजर आ रहा है। साथ ही एमी ने एक बेहद ही प्यारा कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा, मै बहुत समय से यह बात बताना चाहती थी। आज मदर्स डे है और इससे बेहतर अवसर नहीं हो सकता है। मैं तुम्हें दुनिया में सबसे ज्यादा प्यार करती हूं। यह प्यार बिल्कुल सच्चा है। ये सबसे सच्चा प्यार है। मैं तुम्हारे आने का इंतजार नहीं कर सकती हूं, मेरी छोटी लिब्रा।

यूके में 31 मार्च को मदर्स डे मनाया जा रहा है और इसलिए एमी ने यह तस्वीर पोस्ट की है। एमी जैक्सन और जॉर्ज पानायिटू की रोमांटिक केमिस्ट्री कई बार सोशल मीडिया पर नजर आती है। दोनों कई बार एक दूसरे संग टाइम स्पेंड करते हुए तस्वीरें शेयर कर चुके हैं।
 
 
एमी जैक्सन के बॉयफ्रेंड जॉर्ज पानयिटू एक मिलियनेयर बिजनेसमैन हैं। वह रियल एस्टेट के किंग एंड्रस पानयिटू के बेटे हैं। जॉर्ज और एमी की मुलाकात साल 2015 में कॉमन फ्रेंड्स के जरिए हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच दोस्ती हुई और फिर वह देखते ही देखते प्‍यार में बदल गई। पिछले दिनों कहा गया था कि, दोनों ग्रीस में वेन्यू तलाश कर रहे थे। जहां ये दोनों बीच वेडिंग करेंगे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

धुरंधर की सारा अर्जुन: एक चाइल्ड आर्टिस्ट से उभरती स्टार तक का सफर

एक फिल्ममेकर, तीन सुपरहिट्स और अनगिनत बहसें: आदित्य धर का उभरता सिनेमाई साम्राज्य

शिल्पा शेट्टी के देसी अवतार ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा, सिल्क साड़ी के साथ पहना स्लीवलेस ब्लाउज

6 साल की उम्र से अलका याज्ञनिक ने शुरू किया था गायकी का सफर, ऐसे बनीं बॉलीवुड की टॉप सिंगर

'धुरंधर 2' की सफलता के बाद रणवीर सिंह का धमाकेदार डांस, Fa9la गाने पर मचाया बवाल

सभी देखें

जरूर पढ़ें

धुरंधर द रिवेंज की कहानी: रणवीर सिंह फिर तैयार, क्या सीक्वल पार करेगा 1500 करोड़ का आंकड़ा?

टॉक्सिक मूवी प्रिव्यू: यश का डबल रोल, गोवा के अंडरवर्ल्ड पर आधारित फिल्म 19 मार्च 2026 को होगी रिलीज

बंदर मूवी प्रिव्यू: सच्ची घटना से प्रेरित बॉबी देओल और अनुराग कश्यप की क्राइम थ्रिलर

सुबह 4:30 बजे उठती हैं तमन्ना भाटिया, जानिए क्या है उनकी फिटनेस और डाइट का असली राज

बॉर्डर 2 के बाद गबरू, इक्का सहित सनी देओल की इस साल ये 5 फिल्में और होंगी रिलीज

अगला लेख