63 साल के अनिल कपूर ने समंदर किनारे दिखाई अपनी जबरदस्त बॉडी, एक्टर का शर्टलेस अवतार देख सेलेब्स ने किए ऐसे कमेंट

Webdunia
गुरुवार, 22 अक्टूबर 2020 (12:41 IST)
अनिल कपूर बॉलीवुड इंडस्ट्री के फिट एक्टर्स में से हैं। 63 साल की उम्र में भी अनिल कपूर फिटनेस के मामले में कई सितारों को मात देते हैं। उनकी फिटनेस को देखकर यह अंदाजा लगाना बिल्कुल मुश्किल है कि वह तीन बड़े बच्चों के पिता हैं।

 
एक बार फिर से अनिल कपूर अपनी फिट बॉडी और शानदार तस्वीरों की वजह से सुर्खियों में छाए हुए हैं। हाल ही में अनिल कपूर ने अपनी शर्टलेस तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है। बीच और पूल में क्लिक की गई अनिल की ये तस्वीरें जमकर वायरल हो रही है। 
 
एक तस्वीर में वह पूल में चिल करते हुए नजर आ रहे हैं वहीं अन्य तस्वीर में वह समंदर के किनारे शर्टलेस अवतार में नजर आ रहे हैं। इस तस्वीरों के साथ अनिल कपूर ने बेहद दिलचस्प कैप्शन लिखा है।
 
उन्होंने लिखा, 'यह पापा ज्ञान नहीं देते, यह बस अपना टॉप उतारते हैं और बीच पर वॉक करते हैं। हर किसी की कमजोरी होती है। मेरी कमजोरी खाना है। मेरे अंदर के पंजाबी लड़के को हमेशा से तरह-तरह के खाने बहुत पसंद हैं। लॉकडाउन के दौरान मेरे बढ़ते हुए पेट को देखकर मेरे आंख बड़ी होने लगती थी।'

ALSO READ: सलमान खान की फिल्म राधे की रिलीज डेट हुई फिक्स!
 
अनिल कपूर ने आगे लिखा, इस दौरान हर्ष (बेटे) और मेरे ट्रेनर मार्क दोनों मेरे पीछे लगे रहे और मेरे डाइट भी फिक्स करनी शुरू की। मैंने कोशिश की और फिटनेस सही करने की लड़ाई लड़ी। कई बार हारा भी लेकिन मेरे पीछे पूरा परिवार खड़ा रहा। फिटनेस कभी भी एक अकेले आदमी या औरत के बस की बात नहीं होती, इसमें बहुत सारा सहयोग और प्रोत्साहन चाहिए होता है। कभी-कभी मेरे अंदर का पंजाबी मुंडा जाग जाता था लेकिन जब इस तरह की फोटो सामने आती है और बहुत अच्छा लगता है।
 
अनिल कपूर की इन तस्वीरों पर बॉलीवुड के कई सितारों ने प्रतिक्रिया दी है। रितिक रोशन ने लिखा- मैं आपकी बात से सहमत हूं। वहीं सोनम कपूर और रिया कपूर ने इमोजी बनाकर अनिल कपूर की तस्वीरों पर अपनी भावनाएं व्यक्त की हैं।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ब्लॉकबस्टर मूवी आरआरआर फिर सिनेमाघरों में हो रही है रिलीज

जान्हवी कपूर अप्सरा जैसी नजर आ रही हैं अपने लेटेस्ट फोटोशूट में

अक्षय कुमार की Housefull 5 में हुई अभिषेक बच्चन की एंट्री

तमन्ना भाटिया की Aranmanai 4 बनी साल 2024 की पहली हिट तमिल मूवी, पहले वीकेंड किया इतना कलेक्शन

लोकसभा चुनाव जीतने के बाद बॉलीवुड को अलविदा कहेंगी कंगना रनौट! बोलीं- लोगों को मेरी जरूरत...

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख