बादशाह ने बिना परमिशन 'पानी पानी' में किया ऊंट-घोड़ों का इस्तेमाल, पशु कल्याण बोर्ड ने भेजा नोटिस

Webdunia
बुधवार, 3 नवंबर 2021 (17:57 IST)
मशहूर रैपर अपने एक गाने की वजह से मुश्किलों में फंस गए हैं। हाल ही में बादशाह का म्यूजिक वीडियो 'पानी पानी' रिलीज हुआ था। इस गाने में बिना मंजूरी ऊंट और घोड़ों का इस्तेमाल करने का आरोप है।

 
एनिमल वेल्फेयर बोर्ड ऑफ इंडिया यानी AWBI ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए सॉन्ग के प्रोड्यूसर्स को नोटिस जारी किया है। खबरों के अनुसार चंडीगढ़ के पंडित राव धरेनवर की शिकायत पर भारतीय पशु कल्याण बोर्ड ने बादशाह को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। जवाब देने के लिए बोर्ड ने बादशाह को 7 दिन का समय दिया है।
 
पंडितराव ने कहा कि इस गाने में इस्तेमाल किए जाने वाले जानवरों के लिए बोर्ड से कोई एनओसी नहीं लिया गया है। ये सिर्फ परफॉर्मिंग एनिमल (रजिस्ट्रेशन) रूल्स 2001 का ही उल्लंघन नहीं है बल्कि सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की भी अवमानना है। इस सॉन्ग में जानवरों के इस्तेमाल के अलावा महिलाओं को बेइज्जत करने वाले शब्दों का इस्तेमाल किया गया है।
 
बता दें कि बादशाह के गाने 'पानी पानी' गाने में बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस अपने डांस का जलवा दिखाती नजर आ रही है। इस गाने को राजस्थान में जैसलमेर के गर्म तापमान में बड़े पैमाने पर शूट किया गया था। इस गाने को बादशाह ने सारेगामा के साथ असोसिएशन में आस्था गिल के साथ लिखा, कंपोज और गाया है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

केसरी वीर का नया गाना केसरी बंधन हुआ रिलीज, सूरज पंचोली और आकांक्षा शर्मा के बीच दिखी जबरदस्त केमिस्ट्री

राशा थडानी का टिप टिप बरसा पानी पर सिजलिंग डांस, मां रवीना टंडन को छोड़ा पीछे, वीडियो वायरल

कान, कैन और कांस, क्या है Cannes का सही उच्चारण, जानिए फिल्म फेस्टिवल से जुड़ी रोचक जानकारियां

मिथुन चक्रवर्ती के अवैध निर्माण पर चलेगा बुल्डोजर, BMC ने भेजा लीगल नोटिस

परेश रावल ने कंफर्म किया हेरा फेरी 3 से हुए बाहर, बताई वजह

सभी देखें

जरूर पढ़ें

रेड 2 मूवी रिव्यू: रेड की परछाई में भटकी अजय देवगन की एक औसत फिल्म

बॉडीकॉन ड्रेस पहन पलक तिवारी ने फ्लॉन्‍ट किया कर्वी फिगर, लिफ्ट के अंदर बोल्ड अंदाज में दिए पोज

मोनोकिनी पहन स्विमिंग पूल में उतरीं राशि खन्ना, बोल्ड अदाओं से इंटरनेट पर मचाया तहलका

मोनालिसा ने फिर गिराई बिजलियां, जंप सूट में शेयर की सुपर हॉट तस्वीरें

जाट मूवी रिव्यू: सनी देओल का ढाई किलो का हथौड़ा और सॉरी बोल का झगड़ा

अगला लेख