ऑनलाइन ठगी का शिकार हुए अन्नू कपूर, केवाईसी अपडेट करने के बहाने लगाया चूना

WD Entertainment Desk
रविवार, 2 अक्टूबर 2022 (11:15 IST)
आम लोगों के साथ-साथ कई बार सेलेब्स भी ठगी का शिकार हो जाते हैं। बीते कुछ समय में कई बॉलीवुड सेलेब्स ऑनलाइन ठगी का शिकार हो चुके हैं। अब इस लिस्ट में एक्टर अन्नू कपूर का नाम भी शामिल हो गया है। अन्नू कपूर करीब 4 लाख 36 हजार की ऑनलाइन ठगी का शिकार हुए हैं। 

 
खबरों के अनुसार एक प्राइवेट बैंक का अधिकारी बन केवाईसी डीटेल्स को अपडेट करने के बहाने अन्नू कपूर को ठग लिया गया। ओशिवारा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि अन्नू कपूर को गुरुवार को बैंक के कर्मचारी के रूप में एक व्यक्ति का फोन आया, जिसने कहा कि अभिनेता को अपने केवाईसी फॉर्म को अपडेट करने की जरूरत है। 
 
इसके बाद अन्नू कपूर ने अपनी बैंक डिटेल्स और वन टाइम पासवर्ड यानी ओटीपी उसके साझा किया। कुछ समय बाद, फोन करने वाले ने अन्नू के अकाउंट से दो अन्य खातों में दो बार पैसे ट्रांसफर किए। टोटल 4.36 लाख रुपए का ट्रांजैक्शन किया गया। 
 
हालांकि, बैंक ने फोन कर तुरंत अभिनेता को इन ट्रांजेक्शन के बारे में सूचित किया और उन्हें यह भी बताया कि उनके खाते से छेड़छाड़ की गई थी। बैंक से फोन आने के अन्नू कपूर ने पुलिस से संपर्क किया और जिन बैंकों में पैसा ट्रांसफर किया गया था, उनसे भी संपर्क किया। 
 
बैंक ने अन्नू कपूर के दोनों खाते फ्रीज कर दिए है। वहीं पुलिस सुनिश्चित कर रही है कि अन्नू को उनके पैसे वापस मिल जाएं।
Edited by : Ankit Piplodiya 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Cannes Film Festival 2024 में रिलीज हुआ भोजपुरी फिल्म संयोग का ट्रेलर

जैकी श्रॉफ की अनुमति के बिना उनका नाम और आवाज का इस्तेमाल करना पड़ेगा भारी, दिल्ली हाईकोर्ट ने लगाई रोक

प्रोड्यूसर रितेश सिधवानी की मां का निधन, शोक व्यक्त करने पहुंचे कई सेलेब्स

साउथ एक्टर चंद्रकांत ने की आत्महत्या, पवित्रा जयराम के निधन के बाद से थे सदमे में

अर्जुन रामपाल की हुई हाउसफुल 5 में एंट्री! पहली फिल्म में निभाया था मेजर का किरदार

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख