Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

जीरो की असफलता के बाद कॉप ड्रामा फिल्म में काम करेंगी अनुष्का शर्मा, बनेंगी लेडी पुलिस ऑफिसर!

हमें फॉलो करें जीरो की असफलता के बाद कॉप ड्रामा फिल्म में काम करेंगी अनुष्का शर्मा, बनेंगी लेडी पुलिस ऑफिसर!
Photo : Instagram
अनुष्का शर्मा ने बॉलीवुड में सभी तरह की फिल्मों में काम किया हुआ है। आखिरी बार वह शाहरुख खान और कैटरीना कैफ के साथ फिल्म 'जीरो' में नजर आई थीं। इस फिल्म की असफलता के बाद अनुष्का किसी फिल्म में नजर नहीं आई हैं।
webdunia
Photo : Instagram
हालांकि अब खबर सामने आई हैं कि अनुष्का ने अपने अगले प्रोजेक्ट के बारे में सोचना शुरू कर दिया है। हाल ही में अनुष्का शर्मा को एक फिल्म के स्क्रिप्ट पसंद आई है। इसमें पहली बार अनुष्का ऐसा अलग रोल प्ले करने वाली हैं जो उन्होंने पहले कभी नहीं निभाया है।
webdunia
Photo : Instagram
खबरों के मुताबिक अनुष्का एक कॉप ड्रामा फिल्म में काम करने वाली हैं। इस फिल्म में वह पुलिस ऑफिसर का रोल करती हुई दिखेंगी। अनुष्का जल्द ही अपनी इसी फिल्म को लेकर अनाउंसमेंट भी कर सकती है। हालांकि अभीतक किसी तरह की कंफर्मेशन नहीं आई है।
webdunia
Photo : Instagram
रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म एक मजबूत सब्जेक्ट पर होगी। फिल्म की स्क्रिप्ट अनुष्का शर्मा के दिल के काफी करीब है। अनुष्का शर्मा का ये प्रोजेक्ट फिलहाल प्री-प्रोडक्शन स्टेज पर है। जैसे ही इसका काम पूरा हो जाएगा अनुष्का अपने रोल की ट्रेनिंग लेना शुरू कर देंगी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

‘माइंड द मल्होत्राज’ में क्या है देखने लायक?