जब अनुष्का शर्मा पहनती हैं विराट कोहली के कपड़े तो ऐसा होता है पति का रिएक्शन

Webdunia
शुक्रवार, 8 नवंबर 2019 (17:02 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली की जोड़ी पसंदीदा जोड़ियों में से एक हैं। दोनों की तस्वीर हो या वीडियो, सोशल मीडिया पर छाई रहती है। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली एक-दूसरे के लिए प्यार जाहिर करने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं।


हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में अनुष्का ने इस बात का खुलासा किया है कि उन्हें विराट के कपड़े पहनना पसंद है। वोग मैगजीन को दिए इंटरव्यू में अनुष्का ने बताया- मैं उनके वॉरड्रोब से टी-शर्ट और बहुत से कपड़े लेती रहती हूं।

ALSO READ: बाला : फिल्म समीक्षा
 
कभी मैं उनकी जैकेट पहन लेती हूं। कभी-कभी मैं यह इसलिए करती हूं क्योंकि विराट को अच्छा लगता है जब मैं उनके कपड़े पहनती हूं।
 
अनुष्का ने यह भी बताया कि उन्होंने अपनी शादी में पिंक कलर का लहंगा क्यों नहीं पहना था। अनुष्का ने कहा, शादी पर पिंक कलर पहनना उनका विकल्प ही नहीं था। वह ट्रेंड फॉलो करने में विश्वास नहीं रखती हैं। 
 
अनुष्का और विराट 2017 में शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों ने इटली में शादी की थी। शादी सीक्रेट रखी गई थी। शादी के कुछ घंटों बाद फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की गई थीं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

मुंबई की गर्मी से परेशान हुईं उर्वशी ढोलकिया, स्विमिंग पूल से शेयर की बोल्ड तस्वीरें

पायल कपाड़िया ने रचा इतिहास, Cannes में ग्रैंड प्रिक्स अवॉर्ड जीतने वाली पहली भारतीय बनीं

'तारक मेहता' के जेठालाल के पास डेढ़ साल तक नहीं था काम, मन में आते थे ऐसे ख्याल

Dance Deewane 4 के विनर बने गौरव शर्मा और नितिन एनजे, मिली इतने लाख रुपए प्राइज मनी

सलमा आगा : दिल के अरमां आंसुओं में बहने की दास्तां

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख