झूलन गोस्वामी की बायोपिक से पर्दे पर कमबैक करेंगी अनुष्का शर्मा, जल्द शुरू होगी शूटिंग!

Webdunia
सोमवार, 5 जुलाई 2021 (12:01 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा पर्दे पर आखिरी बार साल 2018 में फिल्म 'जीरो' में नजर आई थीं। इस फिल्म की असफलता के बाद से ही अनुष्का पर्दे से गायब है। फैंस उन्हें एक बार फिल्म पर्दे पर देखने के लिए बेताब है। हालांकि अब फैंस का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है।

 
खबरों के अनुसार अनुष्का शर्मा ने अपनी अगली फिल्म की तैयारी शुरू कर दी है। अनुष्का शर्मा भारतीय महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की बायोपिक में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म की घोषणा बीते साल की गई थी। झूलन गोस्वामी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में 333 विकेट वाली दुनिया पहली और एकमात्र महिला खिलाड़ी हैं।
 
बीते दिनों अनुष्का शर्मा की एक तस्वीर इंटरनेट पर वायरल हुई थी। इस तस्वीर में अनुष्का भारतीय महिला क्रिकेटर की ड्रेस में नजर आई थीं। यह तस्वीर कोलकता के ईडन गार्डन की थी। हालांकि इसके बाद फिल्म के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई थी। 
 
काफी समय से फिल्म की कोई अपडेट सामने नहीं आने के बाद ऐसे कयास लगाए जाने लगे की फिल्म पर काम बंद हो गया है। लेकिन अब ताजा खबरों के अनुसार फिल्म की स्क्रिप्ट अभी लिखी जा रही है और फिल्म बंद नहीं हुई है। फिल्म की शूटिंग इस साल के आखिरी में या अगले साल की शुरुआत में शुरू होगी।
 
बता दें कि अनुष्का शर्मा बतौर एक्ट्रेस फिल्मी पर्दे से लंबे वक्त से गायब हो, लेकिन वह निर्माता के तौर पर सक्रिय हैं। इस दौरान उन्होंने वेब सीरीज पाताललोक और फिल्म बुलबुल को प्रोड्यूस किया है। वह इन दिनों मदरहुड एंजॉय कर रही हैं। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

तारक मेहता की एक्ट्रेस Deepti Sadhwani ने किया Cannes डेब्यू, ऑरेज गाउन पहन रेड कार्पेट पर ढाया कहर

Cannes Film Festival 2024 का हुआ आगाज, उद्घाटन समारोह में पहुंचीं उर्वशी रौटेला

सलमान खान ने मनोज बाजपेयी के नाम कर दिया था अपना जीता हुआ अवॉर्ड, एक्टर ने बताया किस्सा

शबाना आजमी हुईं फ्रीडम ऑफ द सिटी ऑफ लंदन खिताब से सम्मानित

टॉक शो मूवर्स एंड शेकर्स के साथ फिर लौट रहे शेखर सुमन, ओटीटी प्लेटफॉर्म पर होगा प्रीमियर

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख