Biodata Maker

एक विलेन 2 में अर्जुन कपूर की एंट्री, जॉन अब्राहम से लेंगे टक्कर लेंगे

Webdunia
शुक्रवार, 21 अगस्त 2020 (09:05 IST)
मोहित सूरी और एकता कपूर इन दिनों एक विलेन का दूसरा भाग एक विलेन 2 नाम से बना रहे हैं। मोहित के प्रिय अभिनेता आदित्य राय कपूर ने यह फिल्म छोड़ सभी को चौंका दिया क्योंकि मोहित और आदित्य ने कई फिल्में साथ में की है। 
 
आदित्य ने यह मौका गंवाया और अर्जुन कपूर ने कमाया। खबर है कि अर्जुन कपूर की फिल्म में एंट्री हो गई है और वे जॉन अब्राहम से ‍एक विलेन 2 में टक्कर लेते नजर आएंगे। 
 
वैसे भी अर्जुन को इस समय फिल्मों की सख्त जरूरत है क्योंकि बोनी कपूर के बेटे की पिछली कुछ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर नाजुक रही हैं। 
 
मोहित और अर्जुन भी 'हाफ गर्लफ्रेंड' में साथ काम कर चुके हैं इसलिए दोनों एक-दूसरे को अच्‍छी तरह से जानते हैं। 
 
एक विलेन 2014 में रिलीज हुई थी। रितेश देशमुख, श्रद्धा कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने इसमें अभिनय के हुनर दिखाए थे। म्यूजिक भी सुपरहिट रहा था और इसकी वजह से फिल्म ने 100 करोड़ से ज्यादा का कारोबर कर ट्रेड पंडित को हैरान कर दिया था। 
 
देखना ये है कि क्या जॉन-अर्जुन भी सिद्धार्थ-रितेश की तरह जादू पैदा कर पाते हैं। एक विलेन 2 में दिशा पाटनी और तारा सुतारिया भी नजर आएंगी। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

द पैराडाइज टीम ने हॉलीवुड स्टार रयान रेनॉल्ड्स को किया अप्रोच, फिल्म से बतौर प्रेजेंटर जुड़ेंगे!

यामी गौतम और इमरान हाशमी ने सुप्रीम कोर्ट के बाहर रीक्रिएट किया 'हक' का आइकॉनिक पोस्टर

'साई बाबा' एक्टर सुधीर दलवी के इलाज के लिए परिवार ने लगाई मदद की गुहार, आर्थिक सहायता करने पर ट्रोल हुईं रिद्धिमा कपूर

नया कैब ड्राइवर आ गया..., दिलजीत दोसांझ को ऑस्ट्रेलिया में करना पड़ा नस्लभेदी कमेंट्स का सामना

कभी कई सुपरस्टार की आवाज थे अभिजीत भट्टाचार्य, इस वजह से शाहरुख खान के लिए बंद कर दिया था गाना

सभी देखें

जरूर पढ़ें

दिवाली पर लाल पटाखा बनीं शिल्पा शेट्टी, ग्लैमरस तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का पारा

दिवाली पर दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने फैंस को दिया गिफ्ट, बेटी दुआ का चेहरा किया रिवील, देखिए क्यूट तस्वीरें

ट्रेडिशनल लुक से पलक तिवारी ने जीता फैंस का दिल, दिवाली पर आप भी किजिए ट्राई

ईशा गुप्ता ने बोल्ड बिकिनी तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, देखिए एक्ट्रेस का सिजलिंग लुक

जब फिल्म के लिए कंडोम चाटते नजर आए थे राजकुमार राव, सीन को CBFC ने करवाया था डिलीट!

अगला लेख