अर्जुन कपूर लेंगे सलमान खान से पंगा, मलाइका से करेंगे शादी!

Webdunia
मलाइका अरोरा अब खान नहीं रही हैं। यानी अब उनका अरबाज़ खान से तलाक हो गया है। अरबाज़ अपने तलाक से आगे बढ़कर एक रिश्ते में आ चुके हैं जिसका खुलासा उन्होंने हाल ही में किया। वहीं मलाइका भी कम सुर्खियां नहीं बटोर रहीं। मलाइका भी लंबे समय से अर्जुन कपूर के साथ रिश्ते की चर्चाओं में शामिल हैं। 
 
मलाइका और अर्जुन का रिश्ता काफी समय से चला आ रहा है। अर्जुन से मलाइका उम्र में बड़ी हैं। हालांकि दोनों ने अपने रिश्ते के बारे में कभी खुलासा नहीं किया, लेकिन दोनों की हरकतों से यही लगता है कि जल्दी ही दोनों खुलकर सामने आने वाले हैं। दोनों हाल ही में 'इंडियाज़ गॉट टैलेंट' में भी बैकस्टेज साथ में हाथ पकड़े नज़र आए थे। 
 
वहीं अरबाज़ के यह कबूल करने के बाद कि हां वे किसी और को डेट कर रहे हैं, लगता है मलाइका ने भी तय कर लिया है कि वे अर्जुन के साथ रिश्ते को लेकर आगे बढ़े। इस वर्ष वैसे भी बॉलीवुड में बड़ी शादियां हो रही हैं। इस लिस्ट में मलाइका अरोरा और अर्जुन कपूर भी शामिल होने वाले हैं। बिल्कुल सही जाना आपने। रिपोर्ट के मुताबिक दोनों जल्द ही शादी करने की प्लानिंग कर रहे हैं। यानी अर्जुन कपूर अपने परिवार और सलमान खान से पंगे लेकर सलमान की भाभी मलाइका से शादी करने वाले हैं। 
 
खबर है कि दोनों अगले साल शादी कर सकते हैं। वहीं इसके पहले दोनों अपने रिश्ते को लेकर सामने भी आने वाले हैं। सूत्र की माने तो मलाइका और अर्जुन एक दूसरे को काफी पसंद करते हैं। अब दोनों अपने रिश्ते को अच्छे मुकाम पर लाने का फैसला ले रहे हैं और जल्द ही शादी करने की प्लानिंग कर रहे हैं। 
 
यह तो हालांकि एक खुशखबरी है लेकिन इससे ज़्यादा यह जानना दिलचस्प होगा कि आखिर इसके बाद सलमान का क्या रिएक्शन होगा। अर्जुन को बॉलीवुड में आने के लिए प्रेरित करने वाले सलमान खान ही थे। एक समय अर्जुन, सलमान की बहन अर्पिता के भी बेहद करीब थे। ऐसे में मलाइका के साथ रिश्ता होना और शादी करना, अर्जुन बहुत डेयरिंग वाला काम कर रहे हैं। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

जल्द गुड न्यूज देंगे, कपिल शर्मा के शो में राघव चड्ढा ने बताई परिणीति चोपड़ा संग बेबी प्लानिंग

इम्तियाज अली लेकर आ रहे फिल्म साइड हीरोज, अभिषेक बनर्जी, अपारशक्ति खुराना और वरुण शर्मा आएंगे नजर

जिंदगी ना मिलेगी दोबारा से लेकर 3 इडियट्स तक, फ्रेंडशिप डे के मौके पर देखिए दोस्ती की सच्ची‍ मिशाल पेश करती हुई ये फिल्में

रुबीना दिलैक की बहन ज्य‍ोतिका की कार का हुआ एक्सीडेंट, यूट्यूब व्लॉग में बताई पूरी घटना

रजनीकांत की कुली का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, विलेन के रोल में छाए नागार्जुन

सभी देखें

जरूर पढ़ें

सैयारा रिव्यू: गहरे जज्बात, रोमांस और संगीत की नई उड़ान

37 साल छोटी एक्ट्रेस संग बिग बॉस में एंट्री करके अनूप जलोटा ने मचा दिया था तहलका, अब बताया रिश्ते का सच

सैयारा देख थिएटर्स में ही क्रेजी हुए युवा, कोई छाती पीट चीख रहा तो कोई दहाड़े मारकर रो रहा

अहान पांडे-अनीत पड्डा की सैयारा देख करण जौहर की आंखों से निकले आंसू, बोले- पूरे देश को प्यार में डुबो दिया

क्या इस कोरियन मूवी की कॉपी है अहान पांडे-अनीत पड्डा की सैयारा? यूजर्स ने निकाला कनेक्शन

अगला लेख