Festival Posters

कोरोनावायरस की चपेट में आए अर्जुन कपूर, खुद को घर में किया क्वारंटीन

Webdunia
रविवार, 6 सितम्बर 2020 (14:55 IST)
देश में कोरोनावायरस का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। इसकी चपेट में टीवी से लेकर बॉलीवुड के कई एक्टर्स भी आ चुके है। अब बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसकी जानकारी खुद अर्जुन कपूर ने सोशल मीडिया पर दी है।

 
अर्जुन ने पोस्ट लिखा, 'ये मेरी जिम्मेदारी है कि मैं आप सभी को सूचित करूं कि मेरा कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। मैं अभी ठीक महसूस कर रहा हूं और मेरे शरीर में करोना के लक्षण नहीं दिख रहे हैं। मैंने डॉक्टरों और प्रशासन की सलाह पर खुद को आइसोलेट कर लिया है और मैं होम क्वारनटीन में रहूंगा।'
 
उन्होंने लिखा, मैं आप सभी का आपके सपोर्ट के लिए पहले ही शुक्रिया अदा करता हूं। मैं आप सभी को अपने सेहत की जानकारी देता रहूंगा। ऐसा वक्त पहले कभी नहीं आया था, असामान्य समय है। मुझे विश्वास है कि पूरी मानवता इस वायरस से लड़कर जंग जीतेगी।
 
अर्जुन कपूर, रकुल प्रीत सिंह व अन्‍य निखिल आडवाणी के बैनर की फिल्‍म की शूटिंग फिल्‍मसिटी में कर रहे थे। वहां भारत पाकिस्‍तान के सीमावर्ती इलाके का सेट बना हुआ है। ये विभाजन के बैकड्रॉप की लव स्‍टोरी पर बेस्‍ड फिल्‍म है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

राज-डीके की सुपरहीरो फिल्म में सलमान खान के साथ सामंथा रुथ प्रभु?

क्या धुरंधर की एक्ट्रेस सारा अर्जुन ने इम्तियाज अली की ‘हीर रांझा’ साइन कर ली?

Alia Bhatt की एक्शन फिल्म ‘Alpha’ की रिलीज डेट घोषित, इस तारीख को होगा सिनेमाघरों में धमाका

धुरंधर: द रिवेंज के लिए दर्शकों का क्रेज हाई, ट्रेलर और पेड प्रिव्यू बुकिंग ने बढ़ाई उम्मीदें, क्या टूटेगा पहली फिल्म का रिकॉर्ड?

फिल्म 'बदला' की रिलीज को 7 साल पूरे, क्यों तापसी पन्नू का किरदार बना गेम-चेंजर?

सभी देखें

जरूर पढ़ें

धुरंधर द रिवेंज की कहानी: रणवीर सिंह फिर तैयार, क्या सीक्वल पार करेगा 1500 करोड़ का आंकड़ा?

टॉक्सिक मूवी प्रिव्यू: यश का डबल रोल, गोवा के अंडरवर्ल्ड पर आधारित फिल्म 19 मार्च 2026 को होगी रिलीज

बंदर मूवी प्रिव्यू: सच्ची घटना से प्रेरित बॉबी देओल और अनुराग कश्यप की क्राइम थ्रिलर

सुबह 4:30 बजे उठती हैं तमन्ना भाटिया, जानिए क्या है उनकी फिटनेस और डाइट का असली राज

बॉर्डर 2 के बाद गबरू, इक्का सहित सनी देओल की इस साल ये 5 फिल्में और होंगी रिलीज

अगला लेख