रणदीप हुड्डा को भारी पड़ा मायावती का मजाक उड़ाना, सोशल मीडिया पर ट्रेंड हुआ #ArrestRandeephooda

Webdunia
शुक्रवार, 28 मई 2021 (12:01 IST)
अक्सर बॉलीवुड सेलेब्स सोशल मीडिया पर अपनी पोस्ट की वजह से विवादों में उलझ जाते हैं। इस वजह से उन्हें कई बार पुलिस केस का सामना भी करना पड़ता है। वहीं वह बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा भी विवादों में घिर गए हैं। उन्हें यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का मजाक उड़ाना भारी पड़ गया है। 

 
रणदीप हुड्डा का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो मे वह मायावती का मजाक उड़ाते नजर आ रहे हैं। इसके बाद मायावती के समर्थक रणदीप हुड्डा की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी अरेस्ट रणदीप हुड्डा और मायावती ट्रेंड कर रहा है।
 
सोशल मीडिया पर यूजर्स का कहना है कि मायावती को उत्तर प्रदेश की अधिकांश दलित आबादी बहन मानती है। वह सिर्फ एक राजनेता नहीं है, बल्कि एक दलित आइकन भी हैं। वैसे भी, यह बहुत ही गलत टिप्पणी है। 
 
बता दें कि इससे पहले मुनमुन दत्ता भी एक वीडियो में जातिसूचक शब्द इस्तेमाल कर सुर्खियों में आ गई थीं। वीडियो वायरल होने के बाद एक्ट्रेस के खिलाफ हरियाणा में गैर जमानती धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई थी। हाल ही में युविका चौधरी भी अपने ब्लॉग में जातिसूचक शब्द इस्तेमाल करने के बाद विवादों में फंस गई थीं। 
 
रणदीप हुड्डा के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह हाल ही में सलमान खान की फिल्म 'राधे' में नजर आए हैं। इस फिल्म में रणदीप ने विलेन का किरदार निभाया है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

सुपर डांसर चैप्टर 5 में लौटेगा 90 के दशक का जादू, करिश्मा कपूर बनेंगी खास मेहमान

ट्रांसपेरेंट टॉप में दिशा पाटनी ने फ्लॉन्ट किया कर्वी फिगर, बोल्ड तस्वीरों से मचाया तहलका

सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी का पहला गाना बिजुरिया रिलीज, वरुण-जाह्नवी ने डांस फ्लोर पर लगाई आग

गौहर खान और जैद दरबार के घर फिर गूंजी किलकारियां, एक्ट्रेस ने दिया दूसरे बेटे को जन्म

देसी एक्शन, दमदार इमोशंस और फुल-ऑन एंटरटेनमेंट, अनुराग कश्यप की निशांची का ट्रेलर हुआ रिलीज

सभी देखें

जरूर पढ़ें

War 2 रिव्यू: लचर स्क्रिप्ट और निर्देशन के कारण रितिक और एनटीआर हारे युद्ध, पढ़ें पूरी समीक्षा

कुली: द पावर हाउस रिव्यू– रजनीकांत का जलवा बरकरार, लेकिन कहानी में लगा ब्रेक

शोले के 50 साल पर जानिए 50 अनसुने किस्से: गब्बर के डर से लेकर जय-वीरू की दोस्ती तक

वॉर 2 हिट है या फ्लॉप? क्या कहता है बॉक्स ऑफिस? रितिक रोशन की फिल्म का क्या है हाल?

शोले की दीवानगी 50 साल बाद भी बरकरार, क्यों यह फिल्म आज भी है भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर

अगला लेख