क्या 252 करोड़ का कर्ज बना नितिन देसाई की मौत का कारण?

WD Entertainment Desk
बुधवार, 2 अगस्त 2023 (14:33 IST)
art director nitin desai suicide: बॉलीवुड के मशहूर आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई की आत्महत्या की खबर ने हर किसी को चौंका दिया है। नितिन बुधवार सुबह अपने एनडी स्टूडियो में फांसी के फंदे पर लटके पाए गए। उनकी मौत का कारण पैसों की तंगी बताया जा रहा है। नितिन की मौत के बाद कई चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं।
 
नितिन देसाई ने अपने वित्तीय ऋणदाता को 252 करोड़ रुपए के कर्ज भुगतान में चूक की थी और पिछले सप्ताह ही एक दिवाला अदालत ने उनके खिलाफ दिवालिया प्रक्रिया शरू करने की याचिका को स्वीकार किया था। देसाई की कंपनी एनडी आर्ट वर्ल्ड प्राइवेट लि. ने दो बार में 2016 और 2018 में ईसीएल फाइनेंस से 185 करोड़ रुपए का कर्ज लिया था। जनवरी, 2020 से उनके समक्ष कर्ज भुगतान का संकट शुरू हुआ।
 
राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) की मुंबई पीठ ने 25 जुलाई को एडलवाइस एसेट रिकंस्ट्रक्शन की देसाई की कंपनी के खिलाफ दिवाला एवं ऋणशोधन अक्षमता प्रक्रिया शुरू करने की याचिका स्वीकार की थी। एनसीएलटी के सदस्य (न्यायिक) एच वी सुब्बा राव और सदस्य (तकनीकी) अनु जगमोहन सिंह ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद जितेंद्र कोठारी को अंतरिम समाधान पेशेवर नियुक्त किया था।
 
आदेश में कहा गया था कि ऋणदाताओं ने 31 मार्च 2021 को कंपनी के खाते को गैर-निष्पादित आस्ति (एनपीए) में वर्गीकृत किया है। 30 जून 2022 तक ऋण चूक (डिफॉल्ट) की कुल राशि 252.48 करोड़ रुपए थी।
 
रायगढ़ के पुलिस अधीक्षक सोमनाथ घरगे ने कहा, नितिन देसाई का शव सुबह एनडी स्टूडियो में रस्सी से लटका मिला। माना जा रहा है कि उन्होंने आत्महत्या की है। अभी यह पता नहीं चल सका है कि उन्होंने यह कदम क्यों उठाया।
 
नितिन देसाई को लगान और देवदास जैसी फिल्मों में उनके कला निर्देशन के लिए जाना जाता है। उन्होंने देश की वित्तीय राजधानी के बाहरी इलाके खालापुर तालुका में यह स्टूडियो खोला था। इसमें जोधा अकबर जैसी फिल्मों की शूटिंग हो चुकी है। बेस्ट आर्ट डायरेक्टर के तौर पर नितिन देसाई को 4 बार नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। 
Edited By : Ankit Piplodiya

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

फिल्म किंग में हुई दीपिका पादुकोण की एंट्री, निभाएंगी सुहाना खान की मां का किरदार!

इमरान हाशमी की फिल्म ग्राउंड जीरो का ट्रेलर रिलीज, कश्मीर में फैले आतंकवाद की दिखी झलक

प्रियंका चोपड़ा द्वारा निर्मित डॉक्यूमेंट्री 'बॉर्न हंगरी' इस दिन प्राइम वीडियो और आईट्यून्स पर होगी रिलीज

गोवा में वेकेशन एंजॉय कर रहीं कृष्णा श्रॉफ, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें

सलमान खान की सिकंदर ने की 100 करोड़ क्लब में एंट्री, आठवें दिन किया इतना कलेक्शन

सभी देखें

जरूर पढ़ें

Loveyapa review: मोबाइल की अदला-बदली से मचा स्यापा

देवा मूवी रिव्यू: शाहिद कपूर और टेक्नीशियन्स की मेहनत पर स्क्रीनप्ले लिखने वालों ने पानी फेरा

Sky Force review: एयर फोर्स के जांबाज योद्धाओं की कहानी

आज़ाद मूवी रिव्यू: अमन-साशा की बिगड़ी शुरुआत, क्यों की अजय देवगन ने यह फिल्म

इमरजेंसी मूवी रिव्यू: कंगना रनौट की एक्टिंग ही फिल्म का एकमात्र मजबूत पक्ष

अगला लेख