Hanuman Chalisa

संजय दत्त-अरशद वारसी के बाद 'वेलकम 3' में हुई बॉबी देओल की एंट्री!

WD Entertainment Desk
बुधवार, 2 अगस्त 2023 (14:07 IST)
Bobby Deol in Welcome 3: बॉलीवुड फिल्मकार फिरोज नाडियाडवाला अपनी सुपरहिट फ्रेंचाइजी 'वेलकम' का तीसरा पार्ट लेकर आ रहे हैं। बीते दिनों 'वेलकम 3' की घोषणा हुई थी। इस फिल्म का टाइटल 'वेलकम टू द जंगल' होगा। फैंस फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म में अक्षय कुमार और परेश रावल दर्शकों का मनोरंजन करते नजर आने वाले हैं।
 
वहीं अब इस फिल्म में एक और बॉलीवुड एक्टर की एंट्री हो गई है। खबरों के अनुसार अक्सर सीरियस रोल में नजर आने वाले बॉबी देओल 'वेलकम 3' में दर्शकों को हंसाते नजर आने वाले हैं। इस तरह से फिल्म में अब अक्षय कुमार, संजय दत्त, अरशद वारसी, सुनील शेट्टी के अलावा बॉबी देओल भी दिखाई देंगे।
 
पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक बॉबी देओल अब अक्षय कुमार स्टारर फिल्म वेलकम 3 का हिस्सा हैं। इस फिल्म में नाना पाटेकर और अनिल कपूर की जगह इस बार संजय दत्त और अरशद वारसी नजर आएंगे। इन्हीं के बीच में बॉबी देओल भी हंसी का तड़का लगाने के लिए तैयार हैं। 
 
रिपोर्ट में बताया गया है कि 'वेलकम 3 एक मजेदार स्क्रिप्ट बन गई है और निर्माता इस फिल्म के लिए बड़े कलाकारों को लाने की तैयारी में हैं। फिरोज नाडियाडवाला वेलकम 3 के लिए 90 के दशक के कुछ सबसे बड़े नामों अक्षय कुमार, संजय दत्त, सुनील शेट्टी, अरशद वारसी और अब बॉबी देओल को अपने साथ जोड़ने में कामयाब रहे हैं।
Edited By : Ankit Piplodiya

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

13 साल बाद भी नैना तलवार के डायलॉग्स का जादू है बरकरार, पढ़ें दीपिका पादुकोण की आइकॉनिक लाइंस

'गुल्लक 5' से क्यों आउट हुए 'अन्नू भैया' वैभव राज गुप्ता, जानिए कारण!

यौन उत्पीड़न मामले में घिरे 'धुरंधर' के प्रोडक्शन डिजाइनर सैनी एस. जोहरे, POSH कमेटी ने पाया दोषी

प्राइम वीडियो ने किया इन्वेस्टिगेटिव थ्रिलर सीरीज 'राख' का ऐलान, इस दिन होगा प्रीमियर

विवादों के बीच भी रणवीर सिंह का जलवा कायम! सुपरस्टार के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स ने बढ़ाया एक्साइटमेंट

सभी देखें

जरूर पढ़ें

श्वेता तिवारी ने गोल्डन साड़ी में ढाया कहर, डीप नेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

कृति सेनन का समंदर किनारे बोल्ड अवतार, बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

लाल परी बन पलक तिवारी ने ढाया कहर, फेदर मिनी ड्रेस में दिखाई बोल्ड अदाएं

दिशा पाटनी ने ट्रैकसूट में दिखाया बोल्ड अवतार, क्रॉप हुडी में फ्लॉन्ट किए टोन्ड एब्स

मालदीव में निक्की तंबोली का बोल्ड अवतार, रेड बिकिनी में बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

अगला लेख