Hanuman Chalisa

आर्यन खान को नहीं बेल, फिलहाल काटेंगे जेल, 13 अक्टोबर को होगी सुनवाई

Webdunia
सोमवार, 11 अक्टूबर 2021 (12:05 IST)
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ड्रग्स केस में 14 दिन की न्यायिक हिरासत में हैं। आर्यन के अलावा इस केस में 7 और आरोपी जेल में बंद हैं। बीते दिनों किला कोर्ट से आर्यन की जमानत याचिका खारिज हो गई थी।

आर्यन खान के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम की धारा 8(सी), 20(बी), 27, 28, 29 और 35 के तहत मामला दर्ज किया गया है। एनसीबी मामले में अभी तक 20 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।
 
आज फिर आर्यन खान की जमानत याचिका सेशन कोर्ट में दाखिल की गई है। इस पर अब 13 अक्टूबर को सुनवाई होगी। यानी आर्यन को अभी भी राहत नहीं मिली है। अभी आर्यन खान आर्थर रोड जेल में बंद हैं। आर्यन खान की जमानत याचिका याचिका इस आधार पर दाखिल की गई थी कि उसके पास से किसी भी तरह का ड्रग्स बरामद नहीं हुआ था। अब 13 अक्टूबर को दोपहर 2.45 पर मामले की सुनवाई होगी। एनसीबी ने कोर्ट से अपना जवाब दाखिल करने के लिए और समय मांगा है। 
 
बता दें कि बीते शुक्रवार को आर्यन खान, अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा की जमानत याचिका को मुंबई लोअर कोर्ट ने खारिज कर दिया था। कोर्ट का कहना था कि एनडीपीएस की जिन धाराओं के तहत मामला दर्ज है उन धाराओं में जमानत याचिका पर सुनवाई करने की पावर उनके पास नहीं है।
 
कोर्ट का ये ऑर्डर आने शाम के 5 बज गए थे। ऐसे में आर्यन समेत तीनों आरोपियों के वकील सेशंन कोर्ट में याचिका दाखिल नहीं कर पाए। शनिवार और रविवार को कोर्ट बंद था ऐसे में आज सोमवार को तीनों आरोपियों के वकील ने कोर्ट में दोबारा जमानत याचिका दाखिल की थी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

Cannes के रेड कार्पेट पर आलिया भट्ट का रॉयल लुक, ऑफ-शोल्डर गाउन में बिखेरा ग्लैमर

जुनैद खान को मिल रहा आमिर खान का बेटा होने का फायदा, बोले- 2 फ्लॉप के बाद भी मिल रहा है काम

'रामायणम्' के राम का अयोध्या में बड़ा निवेश, रणबीर कपूर ने खरीदा करोड़ों का प्लॉट

2027 में बॉक्स ऑफिस पर धमाका करेंगी ये फिल्में, लव एंड वॉर से राका तक पूरी लिस्ट

अनन्या पांडे से पश्मीना रोशन तक, ब्लैक कट-आउट ड्रेस में छाईं बॉलीवुड डीवाज

सभी देखें

जरूर पढ़ें

श्वेता तिवारी ने गोल्डन साड़ी में ढाया कहर, डीप नेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

कृति सेनन का समंदर किनारे बोल्ड अवतार, बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

लाल परी बन पलक तिवारी ने ढाया कहर, फेदर मिनी ड्रेस में दिखाई बोल्ड अदाएं

दिशा पाटनी ने ट्रैकसूट में दिखाया बोल्ड अवतार, क्रॉप हुडी में फ्लॉन्ट किए टोन्ड एब्स

मालदीव में निक्की तंबोली का बोल्ड अवतार, रेड बिकिनी में बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

अगला लेख