शाहरुख खान की 'पठान' में हुई आशुतोष राणा' की एंट्री, निभाएंगे यह किरदार!

Webdunia
बुधवार, 4 अगस्त 2021 (18:29 IST)
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान इन दिनों फिल्म 'पठान' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। शाहरुख ने अपनी इस फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। इस फिल्म में बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण भी नजर आएंगी। इसके अलावा जॉन अब्राहम और डिंपल कपाड़िया भी अहम रोल में दिखेंगे। 
 
वही अब फिल्म में एक और एक्टर की एंट्री हो गई है। खबरों के अनुसार इस फिल्म में आशुतोष राणा भी नजर आएंगे। आशुतोष राणा पठान में भी एक बार फिर अपने वॉर रोल में नजर आएंगे। वह इस फिल्म में रॉ के संयुक्त सचिव का किरदार निभाते दिखेंगे। 
 
खबरों के अनुसार आदित्य चोपड़ा और सिद्धार्थ आनंद को आशुतोष को इस फिल्म में लेने का ख्याल उनकी फिल्म वॉर से आया। बताया जा रहा है कि आशुतोष राणा ने शाहरुख खान और डिंपल कपाड़िया के साथ मुंबई के यशराज स्टूडियो में कुछ सीन्स की शूटिंग शुरू भी कर दी है।
 
इस फिल्म में जॉन अब्राहम एक विलेन के किरदार में नजर आने वाले हैं। यह पहली बार है जब जॉन और शाहरुख खान किसी फिल्म में साथ काम करते हुए नजर आएंगे। बताया जा रहा है कि फिल्म में सलमान खान भी कैमियो करते नजर आएंगे।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Deepika Padukone के नाम दर्ज हुई एक और उपलब्धि, ग्लोबल डिसरप्टर्स 2024 लिस्ट में शामिल होने वाली बनीं एकमात्र इंडियन सुपरस्टार

Cannes Film Festival 2024 : इतिहास में पहली बार ऑफिशियल सेलेक्शन में दिखाई जा रही 10 भारतीय फिल्में

तारक मेहता की एक्ट्रेस Deepti Sadhwani ने किया Cannes डेब्यू, ऑरेज गाउन पहन रेड कार्पेट पर ढाया कहर

Cannes Film Festival 2024 का हुआ आगाज, उद्घाटन समारोह में पहुंचीं उर्वशी रौटेला

सलमान खान ने मनोज बाजपेयी के नाम कर दिया था अपना जीता हुआ अवॉर्ड, एक्टर ने बताया किस्सा

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख