आयुष्मान खुराना को इस वजह से पसंद नहीं बर्थडे सेलिब्रेट करना

WD Entertainment Desk
गुरुवार, 14 सितम्बर 2023 (10:54 IST)
ayushmann khurrana birthday: 14 सितम्बर को हिंदी दिवस के साथ-साथ आयुष्मान खुराना का बर्थडे भी है। यह काबिल एक्टर 37 साल का हो गया है। पिछले कुछ साल आयुष्मान के लिए बेहतरीन रहे हैं। न केवल उनकी फिल्में लीक से हटकर रहीं बल्कि बॉक्स ऑफिस पर हिट भी रही। वे अपनी तरह के अनोखे स्टार हैं जिनकी फिल्मों से दर्शक हर बार कुछ नए की उम्मीद करते हैं। कहने की बात नहीं है कि आयुष्मान ने दर्शकों को निराश नहीं किया है और 'खान' 'कुमार' के बीच अपनी एक अलग ही पहचान बनाई है। 
 
ज्यादातर लोगों को बर्थडे मनाना खूब पसंद है। पार्टी रखते हैं, धमाल मचाते हैं और इस दिन को जोर-शोर के साथ मनाते हैं, लेकिन आयुष्मान अपनी फिल्मों की ही तरह कुछ अलग से हैं। उन्हें बर्थडे सेलिब्रेट करना पसंद नहीं है। 
 
एक इंटरव्यू में आयुष्मान ने अपने बर्थडे को लेकर बातचीत की थी जिसमें उन्होंने बताया कि उन्हें बर्थडे मनाना पसंद नहीं है। आयुष्मान ने कहा, 'मैं बर्थडे पर्सन नहीं हूं। मुझे बर्थडे सेलिब्रेट करना पसंद नहीं है। बर्थडे मुझे डिप्रेसिंग फील कराते हैं। मैं डिप्रेस हो जाता हूं। इतना ही नहीं मैं पार्टी भी बर्थडे के अलावा किसी और दिन देना पसंद करता हूं, पता नहीं ऐसा क्यों है।'
 
आयुष्मान भले ही अपनी जगह सही हो, लेकिन उनके फैंस कहां मानने के लिए तैयार हैं। वे अपने प्रिय सितारे का बर्थडे अपने ही तरीके से मनाने में लगे हुए हैं। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ब्लॉकबस्टर मूवी आरआरआर फिर सिनेमाघरों में हो रही है रिलीज

जान्हवी कपूर अप्सरा जैसी नजर आ रही हैं अपने लेटेस्ट फोटोशूट में

अक्षय कुमार की Housefull 5 में हुई अभिषेक बच्चन की एंट्री

तमन्ना भाटिया की Aranmanai 4 बनी साल 2024 की पहली हिट तमिल मूवी, पहले वीकेंड किया इतना कलेक्शन

लोकसभा चुनाव जीतने के बाद बॉलीवुड को अलविदा कहेंगी कंगना रनौट! बोलीं- लोगों को मेरी जरूरत...

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख