रेडियो जॉकी बनना आयुष्मान खुराना के लिए ड्रीम गर्ल में काम आया

Webdunia
आयुष्मान खुराना की फिल्म 'ड्रीम गर्ल' रिलीज के लिए तैयार है, जिसमें वह 'पूजा' के रूप में एक कॉल सेंटर में काम करते और एक लड़की की आवाज की नकल करते नजर आएंगे।


जैसा कि पता चला है, यह दिल्ली में रेडियो जॉकी के रूप में काम करने का उनका समय था, जिसने उन्हें अपनी आवाज को मॉड्यूलेट करने में मदद की और हम देख सकते हैं कि ट्रेलर के हर फ्रेम में यह कितना बेहतरीन लग रहा है। ट्रेलर में, हम आयुष्मान को एक आदमी और एक महिला की आवाज के बीच स्विच करते हुए देख सकते हैं।
 
अपनी प्रतिभा के दम पर आयुष्मान ने अपनी पहचान बनाई है और अब उनकी फिल्मों का दर्शक इंतजार करने लगे हैं। आयुष्मान खुराना 'आर्टिकल 15' में बेहतरीन एक्टिंग और 'अंधाधुन' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के रूप में प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने के लिए पूरे साल सुर्खियों में रहे हैं।

अब, हमें उनकी लीक से हटकर भूमिका देखने को मिलेगी, जिसमें वह अपने विचित्र और आनंददायक चरित्र के साथ मनोरंजन का एक पूरा पैकेज है। 'ड्रीम गर्ल' के ट्रेलर को सभी ने पसंद किया है।
 
अन्नू कपूर, विजय राज, मनजोत सिंह, निधि बिष्ट, राजेश शर्मा, अभिषेक बनर्जी और राज भंसाली जैसे कलाकारों से सजी ड्रीम गर्ल राज शंदाना द्वारा निर्देशित है और शोभा कपूर, एकता कपूर की बालाजी टेलीफिल्म्स द्वारा निर्मित है। ड्रीम गर्ल 13 सितंबर 2019 को रिलीज होगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ब्लॉकबस्टर मूवी आरआरआर फिर सिनेमाघरों में हो रही है रिलीज

जान्हवी कपूर अप्सरा जैसी नजर आ रही हैं अपने लेटेस्ट फोटोशूट में

अक्षय कुमार की Housefull 5 में हुई अभिषेक बच्चन की एंट्री

तमन्ना भाटिया की Aranmanai 4 बनी साल 2024 की पहली हिट तमिल मूवी, पहले वीकेंड किया इतना कलेक्शन

लोकसभा चुनाव जीतने के बाद बॉलीवुड को अलविदा कहेंगी कंगना रनौट! बोलीं- लोगों को मेरी जरूरत...

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख