'बड़े अच्छे लगते हैं 2' की एक्ट्रेस दिशा परमार बोलीं- शादी से पहले महिलाओं को आर्थिक रूप से बनना चाहिए आत्मनिर्भर

Webdunia
बुधवार, 9 मार्च 2022 (13:41 IST)
सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन का सबका पसंदीदा शो 'बड़े अच्छे लगते हैं 2' दो ऐसे इंसानों की एक क्लासिक प्रेम कहानी है, जो एक दूसरे से बिल्कुल अलग हैं, लेकिन शादी के बाद दोनों एक दूसरे में अपना प्यार ढूंढ लेते हैं। इस शो के लीड एक्टर्स दिशा परमार और नकुल मेहता, प्रिया और राम के रोल में अपनी बेहतरीन परफॉर्मेंस से दर्शकों की वाहवाही हासिल कर रहे हैं।

 
जहां इस कहानी में बताया गया है कि सच्चा प्यार अपनी राह ढूंढ लेता है और आपकी ज़िंदगी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन जाता है, वहीं यह शो इस बात पर भी ज़ोर देता है कि महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर होना चाहिए और अपनी खुशी के लिए किसी पर भी आश्रित नहीं रहना चाहिए।
 
इस शो में प्रिया का किरदार आज की नारी की झलक दिखाता है। वो आत्मनिर्भर है, आर्थिक रूप से सुरक्षित है और अपनी राय ज़ाहिर करने वाली महिला है, जो एक आदर्श पत्नी वाले रोल में फिट नहीं होना चाहती। इस बारे में बताते हुए दिशा परमार कहती हैं, प्रिया एक आत्मनिर्भर और आज़ाद ख्यालों वाली महिला है, जो किसी और से खुशी की चाहत नहीं रखती। 
 
दिशा परमार कहती हैं, मेरा हमेशा से यही मानना रहा है कि महिलाओं को शादी के लिए कदम बढ़ाने से पहले आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनना चाहिए, क्योंकि खराब परिस्थिति में यदि एक महिला इस रिश्ते को तोड़ना या उसमें बने रहना भी चाहे, तो इसका फैसला उसके ना कमाने पर निर्भर नहीं होना चाहिए। इसलिए आर्थिक स्वतंत्रता बहुत जरूरी है, खास तौर पर शादीशुदा महिलाओं के लिए।
 
इस शो के वर्तमान ट्रैक में प्रिया आखिर एक कदम उठाती है। वो राम से बोलती है कि वो वेदिका को उनके घर से जाने के लिए कहे। उनके इस कदम से इस शो में बहुत-से रोमांचक मोड़ आएंगे।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

रितिक के पिता राकेश रोशन की तबीयत बिगड़ी, गर्दन की हुई एंजियोप्लास्टी, अस्पताल में भर्ती

रामायणम् की शूटिंग के बीच रवि दुबे ने शेयर की रणबीर कपूर और नितेश तिवारी के साथ खास तस्वीर

‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में लौटेगी पुरानी यादें, फिर साथ दिखेगी मौनी रॉय और पुलकित सम्राट की जोड़ी!

Kiss Cam पर पकड़े गए CEO और HR Head, Coldplay के शो से मचा सोशल मीडिया पर बवाल! [VIDEO]

करीना कपूर ने बिकिनी के साथ पहनी लुंगी, सुपर बोल्ड अंदाज में समंदर किनारे दिए पोज

सभी देखें

जरूर पढ़ें

सितारे ज़मीन पर रिव्यू: आमिर खान ने नहीं, इन 10 बच्चों ने लूटी फिल्म की महफिल

बिकिनी क्वीन दिशा या फैशन डीवा कियारा? जानें हॉटनेस और स्टाइल में कौन है आगे

तमन्ना भाटिया: क्या आइटम सॉन्ग्स में सिमट रहा है एक टैलेंटेड अभिनेत्री का करियर?

मैं सिर्फ ट्रॉफी थी: करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय की मौत पर फिर छाए पुराने जख्म

Housefull 5 हिट या फ्लॉप? कितने करोड़ का करना होगा कलेक्शन? जानिए क्यों खतरे में है अक्षय की फिल्म

अगला लेख