Hanuman Chalisa

छोटी सी बात और रजनीगंधा जैसी बेहतरीन फिल्म बनाने वाले बासु चटर्जी का निधन

Webdunia
गुरुवार, 4 जून 2020 (13:37 IST)
प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक बासु चटर्जी का 4 जून 2020 को मुंबई में निधन हो गया। वे 90 वर्ष के थे। बढ़ती उम्र के कारण होने वाली परेशानियों के चलते उन्होंने दुनिया को अलविदा कहा। 
 
हृषिकेश मुखर्जी की तरह बासु चटर्जी को मध्यमार्गी सिनेमा का फिल्मकार माना जाता था। वे मनोरंजक अंदाज में अपनी फिल्मों के जरिये गहरी बात करते थे। 
 
तीसरी कसम में सहायक निर्देशक के रूप में शुरुआत करने वाले बासु चटर्जी ने बाद में कई हल्की-फुल्की फिल्में बनाईं जो खूब पसंद की गई। 
 
छोटी सी बात (1975), चितचोर (1976), रजनीगंधा (1974), पिया का घर (1972), प्रियतमा (1977), खट्टा मीठा (1978), बातों बातों में (1979) और शौकीन (1982) जैसी बेहतरीन फिल्में उन्होंने दी। उनकी एक रुका हुआ फैसला (1986) और कमला की मौत (1989) भी काफी सराही गईं। 
 
उन्होंने दूरदर्शन के लिए टीवी सीरीज 'ब्योमकेश बक्शी' और लोकप्रिय 'रजनी' (टीवी सीरीज) का निर्देशन भी किया था। दोनों सफल टीवी धारावाहिकों में से एक थे। 
 
10 जनवरी 1930 को अजमेर में जन्मे बासु चटर्जी की दो बेटियां सोनाली भट्टाचार्य और रूपाली गुहा हैं। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

नेशनल पेट डे: बॉलीवुड सितारे और उनके फेवरेट साथी, जो जिंदगी को बनाते हैं 'पॉ-फेक्ट'

सब कुछ छोड़कर आराम से बैठ जाते हैं, अमिताभ बच्चन ने इशारों में दिया समय रैना को जवाब!

'धुरंधर 2' की सफलता के बीच रणवीर सिंह पर फिर छाया 'कांतारा' विवाद, दाखिल करेंगे नया एफिडेविट

मिरर-वर्क लहंगे में शिल्पा शेट्टी ने ढाया कहर, बैकलेस चोली में दिखीं सुपर हॉट

'बैटलग्राउंड सीजन 2' में बड़ा धमाका, प्रियंका चाहर चौधरी और राहुल चौधरी की एंट्री, शिखर धवन फिर बने सुपर मेंटर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

धुरंधर द रिवेंज की कहानी: रणवीर सिंह फिर तैयार, क्या सीक्वल पार करेगा 1500 करोड़ का आंकड़ा?

टॉक्सिक मूवी प्रिव्यू: यश का डबल रोल, गोवा के अंडरवर्ल्ड पर आधारित फिल्म 19 मार्च 2026 को होगी रिलीज

बंदर मूवी प्रिव्यू: सच्ची घटना से प्रेरित बॉबी देओल और अनुराग कश्यप की क्राइम थ्रिलर

सुबह 4:30 बजे उठती हैं तमन्ना भाटिया, जानिए क्या है उनकी फिटनेस और डाइट का असली राज

बॉर्डर 2 के बाद गबरू, इक्का सहित सनी देओल की इस साल ये 5 फिल्में और होंगी रिलीज

अगला लेख