chhat puja

अयोध्या राम मंदिर के उद्घाटन से पहले अक्षरा सिंह लेकर आई नया भजन 'राम सबके हैं'

WD Entertainment Desk
रविवार, 7 जनवरी 2024 (14:47 IST)
  • मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरे देश में उत्साह का माहौल
  • गीत राम भक्तों को समर्पित किया
  • गाने में अविनाश झा घुंघरू की भी आवाज
Akshara Singh new bhajan: अयोध्या में राम लला का भव्य मंदिर बनकर तैयार हो गया है। मंदिर में भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरे देश में उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से पहले भोजपुरी स्टार अक्षरा सिंह ने अयोध्यापति श्री राम को लेकर एक भक्तिमय भजन 'राम सबके हैं' गाया है।
 
इस गाने को अयोध्या में बने दिव्य राम मंदिर के शुभारंभ के पहले रिलीज कर दिया गया है। अक्षरा सिंह का यह गाना उनके ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है। अक्षरा सिंह ने अपने इस गाने के जरिए बताया है कि भगवान राम सभी के हैं। 
 
राम मंदिर उद्घाटन से अक्षरा ने यह गीत राम भक्तों को समर्पित किया है और उन्होंने इस गाने में भगवान राम की अलौकिक महिमा का बखान अपने संगीत के जरिए किया है।
 
अक्षरा सिंह ने इस गाने के बारे में इंस्टाग्राम पर भी पोस्ट किया हैं और लिखा है कि हाथ में मुक्ति नयन गंगाजल, चरण में चारों धाम, प्रभु श्रीराम सबके हैं। 
 
ALSO READ: फिल्म 'कैप्टन मिलर' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, धनुष का दिखा रोंगटे खड़े करने वाला अवतार
 
उन्होंने एक दूसरे पोस्ट में लिखा है कि भगवान श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा के पवन अवसर पर हम न सिर्फ एक भजन ला रहे हैं बल्कि करोड़ों भारत वर्ष के लोगों की भावना को लेकर आ रहे हैं। उम्मीद है यह सबों को पसंद आयेगा। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Akshara Singh (@singhakshara)

अक्षरा सिंह ने कहा कि भगवान श्री राम मर्यादा पुरुषोत्तम है और उनकी आस्था करोड़ों लोगों में है और उनके आगमन के हर्ष से पूरा भारतवर्ष पुलकित है। ऐसे में मेरा यह गीत उनके चरणों में समर्पित है। अक्षरा ने राम भक्तों से आग्रह किया कि वह उनकी इस भजन को खूब सुने और इसकी गूंज पूरे देश के कोने-कोने में पहुंचाएं।
 
'राम सबके हैं' भजन को अक्षरा सिंह ने आवाज दी है। गाने में अविनाश झा घुंघरू की भी आवाज सुनाई दे रही हैं। इसके गीतकार मनोज मतलबी हैं। संगीत निर्देशक अविनाश झा घुंघरू हैं। डीओपी दीपक सिंह हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

द फैमिली मैन सीजन 3 की रिलीज़ डेट फाइनल: मनोज बाजपेयी बनेंगे शिकारी से शिकार, दुश्मनों में दिखेंगे जयदीप अहलावत और निमरत कौर

हक मुसलमानों को ज़रूर देखनी चाहिए: इमरान हाशमी ने कहा, 7 नवंबर को होगी रिलीज

सिनेमा, सफर और सीख: श्रीलीला ने बताई अपनी जिंदगी की अनसुनी बातें

आर्यन खान की 'बैड्स ऑफ बॉलीवुड' को शशि थरूर ने बताया मास्टरपीस, बोले- बिलकुल जीनियस और हिलेरियस

जब 18 साल की उम्र में प्रियंका चोपड़ा बनी थीं मिस वर्ल्‍ड, मां ने गले लगाकर पूछ लिया था ये अजीब सा सवाल

सभी देखें

जरूर पढ़ें

दिवाली पर लाल पटाखा बनीं शिल्पा शेट्टी, ग्लैमरस तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का पारा

दिवाली पर दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने फैंस को दिया गिफ्ट, बेटी दुआ का चेहरा किया रिवील, देखिए क्यूट तस्वीरें

ट्रेडिशनल लुक से पलक तिवारी ने जीता फैंस का दिल, दिवाली पर आप भी किजिए ट्राई

ईशा गुप्ता ने बोल्ड बिकिनी तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, देखिए एक्ट्रेस का सिजलिंग लुक

जब फिल्म के लिए कंडोम चाटते नजर आए थे राजकुमार राव, सीन को CBFC ने करवाया था डिलीट!

अगला लेख