फिल्म 'कैप्टन मिलर' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, धनुष का दिखा रोंगटे खड़े करने वाला अवतार

ट्रेलर में आजादी से पहले का भारत दिखाया गया है

WD Entertainment Desk
रविवार, 7 जनवरी 2024 (14:20 IST)
  • कैप्टन मिलर उर्फ ईसा का किरदार निभा रहे धनुष
  • अरुण मथेश्वरन ने किया फिल्म का निर्देशन 
  • 12 जनवरी को रिलीज होगी फिल्म
Captain Miller Trailer: साउथ स्टार धनुष की अपकमिंग फिल्म 'कैप्टन मिलर' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो गया है। अरुण माथेश्वरन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में धनुष के साथ शिव राजकुमार, प्रियंका मोहन, सुदीप किशन, विनोथ किशन, नासर, एडवर्ड सोनेनब्लिक और कई कलाकार हैं।
 
2 मिनट 54 सेकंड के ट्रेलर में आजादी से पहले का भारत दिखाया गया है, जहां अभी भी अंग्रेजों का हुकुम चलता था। ट्रेलर में धनुष कई अलग-अलग लुक्स में नजर आ रहे हैं। ट्रेलर की शुरुआत होती है अंग्रेजों की पुलिस फोर्स से, जो कहीं हमला करने के इरादे से जाती दिख रही है। 

ALSO READ: थिएटर्स के बाद अब ओटीटी पर दहाड़ेगी 'टाइगर 3', प्राइम वीडियो पर दी दस्तक
 
इस बीच धनुष की एंट्री होती है, जो पहाड़ों के बीच डाकू जैसे अवतार में नजर आ रहे हैं। इस फिल्म में वो एक डाकू के रोल में दिखने वाले हैं। वहीं दूसरे ही पल वो एक फौजी के यूनिफॉर्म में दिखते हैं और खुद का नाम कैप्टन मिलर बताते हैं। अंग्रेजों की सेना और हिंदुस्तान के लोगों के बीच लड़ाई होती है।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Dhanush (@dhanushkraja)

'कैप्टन मिलर' का निर्देशन अरुण मथेश्वरन ने किया है। 'कैप्टन मिलर' में धनुष के अलावा प्रियंका मोहन, शिवा राजकुमार और सुदीप किशन जैसे कलाकर अहम रोल में हैं। 'कैप्टन मिलर' 12 जनवरी को रिलीज होगी। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

सिंघम अगेन का पहला गाना जय बजरंगबली हुआ रिलीज, भगवान राम और हनुमान का दिखा मिलन

गोविंदा की बहन कामिनी खन्ना का नया गाना नजदीकियां रिलीज, एक्टर के भांजे ने दी अपनी आवाज

मुंबई इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2024 में एक्सीलेंस इन सिनेमा अवॉर्ड से सम्मानित हुईं शबाना आजमी

स्टूडियो ग्रीन की कंगुवा का दूसरा सिंगल इस दिन होगा रिलीज

सनी देओल की बेस्ट 5 मूवीज़ जिनके चर्चे वर्षों बाद आज भी होते हैं

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख