महाभारत में इस तरह तैयार हुई थी भीष्म पितामह की बाणों की शैया

Webdunia
बुधवार, 15 अप्रैल 2020 (18:24 IST)
कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए भारत में लॉकडाउन को 3 मई तक बढ़ा दिया गया है। इस वजह से सभी अपने घरों में रहने को मजबूर है। कोरोना संकट के बीच 'रामायण' और 'महाभारत' जैसे शोज लोगों को कुछ सुकून दे रहे हैं। ये शो लोगों को बेहद पसंद आ रहे हैं और इससे जुड़े किस्से भी इन दिनों चर्चा में हैं। 
 
महाभारत के तमाम किरदार लोगों के जहन में आज भी ताजा है। कृष्ण, अर्जुन, कर्ण के अलावा जिस किरदार ने लोगों का ध्यान अपनी ओर सबसे अधिक खींचा वो भीष्म पितामह का किरदार था। मुकेश खन्ना ने यह शानदार किरदार निभाया था। महाभारत को बलदेव राज चोपड़ा ने बनाया था और उनके बेटे रवि चोपड़ा ने एक इंटरव्यू में भीष्म पितामह की बाणों की शैया से जुड़ा दिलचस्प किस्सा सुनाया था।
 
एक पुराने इंटरव्यू में रवि चोपड़ा ने बताया, 'महाभारत में भीष्म के तीर आर-पार हो गए और तीरों के चलते वह जमीन में गड़ गए थे। हमें दिखाना था कि वह उन्हीं तीरों की शैया पर इतने दिनों तक लेटे भी रहे थे।' 
 
रवि ने बताया, 'जाहिर है कि हम तीर तो आर-पार कर नहीं सकते थे तो हमने प्लेटें बनाईं। आधी प्लेटों पर हमने तीरों का निचला हिस्सा लगा दिया और उनको (मुकेश खन्ना) उसके ऊपर लिटा दिया। उनके कपड़ों के नीचे हम दूसरी प्लेट डाल देते थे जिसमें तीर लगाने की जगह होती थी।  
 
उनके कपड़ों के नीचे मौजूद प्लेटों में हम बाकि के तीर डाल देते थे, ऐसे में लगता ये था कि तीर इनके जिस्म के आर-पार हो गए है। वो जब लेटते थे तो घंटों लेटे रहते थे। हमने हर इंच पर तीरों की जगह बनाई थी जो देखने में बिल्कुल असली जैसा लगता था। भीष्म की बाणों का शैया बनाने में इतनी एहतियात बरती गई, नतीजतन एक्टर को घंटों चले इस शूट के दौरान कोई चोट नहीं आई। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ब्लॉकबस्टर मूवी आरआरआर फिर सिनेमाघरों में हो रही है रिलीज

जान्हवी कपूर अप्सरा जैसी नजर आ रही हैं अपने लेटेस्ट फोटोशूट में

अक्षय कुमार की Housefull 5 में हुई अभिषेक बच्चन की एंट्री

तमन्ना भाटिया की Aranmanai 4 बनी साल 2024 की पहली हिट तमिल मूवी, पहले वीकेंड किया इतना कलेक्शन

लोकसभा चुनाव जीतने के बाद बॉलीवुड को अलविदा कहेंगी कंगना रनौट! बोलीं- लोगों को मेरी जरूरत...

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख