Bigg Boss 14 : राखी सावंत ने अभिनव शुक्ला को कहा 'आई लव यू', रुबीना दिलैक ने दिया ऐसा रिएक्शन

Webdunia
रविवार, 10 जनवरी 2021 (13:50 IST)
'बिग बॉस 14' के घर में राखी सावंत एंटरटेनमेंट का तड़का लगाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं। राखी सावंत का अंदाज दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। अब उन्होंने अभिनव शुक्ला को आई लव यू कह दिया।

 
शो का एक प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिसमें वह अभिनव शुक्ला से फ्लर्ट करती नजर आ रही हैं। हालांकि, राखी सावंत पहले भी कई बार चुकी हैं कि उन्हें अभिनव शुक्ला बहुत पसंद है। कुछ दिनों पहले राखी ने रुबीना से पूछा था कि क्या वह अभिनव को उनसे छीन सकती हैं।
 
प्रोमो में देखा जा सकता है कि राखी सावंत और अभिनव शुक्ला किचन में बर्तन धो रहे हैं और साथ में बात भी कर रहे हैं। इस बीच राखी, अभिनव से कहती हैं कि ये बर्तन वर्तन है क्या है मैं तो आपके साथ कब्र तक चलूंगी। इसके बाद राखी अभिनव के लिए काटे नहीं कटते ये दिन ये रात गाना गाने लगती हैं।
 
राखी अभिनव के लिए कहती हैं, 'लो आज मैं कहती हूं, आई लव यू।' इसके जवाब में अभिनव कहते हैं, 'बर्तन धो लो।' इस दौरान रुबीना दूर बैठकर राखी और अभिनव की बातों को सुन रही हैं। जाहिर सी बात राखी ये हरकतें रुबीना को पसंद नहीं आ रही हैं।
 
इससे पहले शो में अभिनव शुक्ला ने राखी सावंत को साड़ी पहनना सिखाया था। राखी घरवालों से कहती हैं कि अभिनव उन्हें साड़ी पहनाएंगे। राखी की इस बात पर रुबीना दिलैक कहती हैं कि मैं इसमें हेल्प कर देती हूं, लेकिन राखी इस पर कहती हैं कि नहीं आज तुम्हारे पति हमें साड़ी पहनाएंगे और हम उनकी आरती उतारेंगे। 
 
बता दें कि शो के लेटेस्ट वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान, राखी सावंत का बेड साफ करते नजर आए थे। दरअसल, निक्की तंबोली, राखी का बेड साफ करने से मना कर देती हैं जिसके बाद सलमान खान खुद बिग बॉस के घर में एंटर होकर राखी का बेड बनाते हैं। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ब्लॉकबस्टर मूवी आरआरआर फिर सिनेमाघरों में हो रही है रिलीज

जान्हवी कपूर अप्सरा जैसी नजर आ रही हैं अपने लेटेस्ट फोटोशूट में

अक्षय कुमार की Housefull 5 में हुई अभिषेक बच्चन की एंट्री

तमन्ना भाटिया की Aranmanai 4 बनी साल 2024 की पहली हिट तमिल मूवी, पहले वीकेंड किया इतना कलेक्शन

लोकसभा चुनाव जीतने के बाद बॉलीवुड को अलविदा कहेंगी कंगना रनौट! बोलीं- लोगों को मेरी जरूरत...

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख