Bigg Boss 13: अरहान खान की एक्स गर्लफ्रेंड ने किए कई खुलासे, मज़हर शेख है असली नाम!

Webdunia
गुरुवार, 14 नवंबर 2019 (19:16 IST)
Photo : Instagram

बिग बॉस 13 में जम कर धमाके हो रहे हैं और रोजाना कुछ नया सामने आ जाता है। इस शो में बतौर वाइल्ड कार्ड अरहान खान ने एंट्री ली है जो कि रश्मि देसाई के बेहद 'खास' दोस्त हैं। 
 
इस शो के पहले दोनों के लिंक-अप की खबरें सामने आई थीं, लेकिन शो में रश्मि और अरहान ने अपने आपको सिर्फ अच्छा दोस्त ही कहा है। 
 
अरहान के बारे अब एक नया खुलासा हुआ है। एक्ट्रेस अमृता धनोआ ने एक वेबसाइट से बात कर अरहान के बारे में कई नई बातें बताईं। अमृता का कहना है कि अरहान की तो यह फेक आइडेंटिटी है। उनका वास्तविक नाम तो मज़हर शेख है। वे जालसाज़ हैं। 
 
दरअसल एक समय ऐसा भी था जब अमृता और अरहान में बेहद अच्छे संबंध थे। वे लगभग पांच साल तक लिव इन रिलेशनशिप में रहे। 
 
अमृता के मुताबिक अरहान से वे एक पार्टी में मिली थी और उसके बाद मुलाकातों का सिलसिला शुरू हो गया। छ: दिन बाद ही अमृता के साथ अरहान यह कह कर रहने के लिए आ गए कि उनके फ्लेट में कुछ समस्या है। 
 
इसके बाद दोनों में प्रेम परवान चढ़ा। अरहान के पैरेंट्स से भी अमृता मिली। दोनों शादी करने वाले थे, लेकिन जैसे ही अमृता को अरहान की जालसाज़ी के बारे में पता चला, दोनों के संबंध टूट गए। अरहान ने तो अमृता से कुछ पैसे भी लिए थे जो लौटाए नहीं। 
 
अमृता का कहना है कि अरहान लड़कियों को इम्प्रेस करते हैं और फिर उनके पैसों पर ऐश करते हैं। उनका ताजा शिकार रश्मि देसाई है। अमृता ने यह सब बातें इसलिए कही ताकि लड़कियां उनके जाल में न फंसे। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

तारा सुतारिया की लाइफ में हुई नए प्यार की एंट्री, इस यंग एक्टर को कर रहीं डेट!

ब्लैक शॉर्ट ड्रेस में अवनीत कौर का सुपर सिजलिंग लुक, देखिए तस्वीरें

xXx से पहले दीपिका पादुकोण को मिली थी Fast & Furious 7 की पेशकश, जानिए क्यों ठुकराया था ऑफर

आदित्य रॉय कपूर के घर में जबरन घुसी महिला, पुलिस ने लिया हिरासत में

सुदीप्तो सेन की फिल्म 'चरक' ने कान फिल्म फेस्टिवल में मचाया धमाल

सभी देखें

जरूर पढ़ें

किशोर कुमार का दिल टूटा, मिथुन ने मौका लपका: योगिता बाली के प्यार की इस दास्तां में है बॉलीवुड ड्रामा का पूरा तड़का

कियारा का बिकिनी लुक देख फैंस के छूटे पसीने, War 2 में दिखाया हॉटनेस और परफेक्ट फिगर का जलवा

रेखा से तथाकथित शादी, 3 टूटे रिश्ते और अधूरी फिल्म: विनोद मेहरा की जिंदगी की अनकही कहानी

वायरल गर्ल मोनालिसा का मॉडर्न लुक देख खुली रह जाएंगी आंखें, डायमंड ज्वेलरी पहन कराया फोटोशूट

ब्लैक डीपनेक ड्रेस में तमन्ना भाटिया का बोल्ड अंदाज, देखिए तस्वीरें

अगला लेख