rashifal-2026

Bigg Boss 14 : घर से बेघर हुए मास्टरमाइंड विकास गुप्ता, खुद को बचाने का था एक मौका

Webdunia
सोमवार, 1 फ़रवरी 2021 (11:27 IST)
बिग बॉस 14 में इस हफ्ते का वीकेंड का वार काफी मजेदार रहा। शो के होस्ट सलमान खान ने कंटेस्टेंट के साथ खूब मस्ती की। लेकिन इन सभी के बीच घर का माहौल उस वक्त खराब हो गया जब विकास गुप्ता को घर से बेघर होना पड़ा। इस हफ्ते चार कंटेस्टेंट्स राहुल वेद्य, निक्की तंबोली, देवोलीना और विकास गुप्ता नोमिनेटिड हुए थे।

 
विकास गुप्ता को सबसे कम वोट मिले और उन्हें घर से बेघर होना पड़ा। उनके बिग बॉस के घर से बाहर निकलने के बाद एजाज खान सेफ हो गए और उनकी प्रॉक्सी के तौर पर खेल रहीं देवोलीना ने राहत की सांस ली। बता दें कि विकास ने पिछले महीने ही घर में चेलैंजर के रूप में एंट्री ली थी। तभी से वो सुर्खियों में छाए हुए थे।
 
इससे पहले भी विकास दो बार घर से बाहर जा चुके हैं। एक बार जब घर में हो रहे झगड़े के बीच विकास ने अर्शी खान को पूल में धक्का दे दिया था, तो बिग बॉस ने सजा के तौर पर उन्हें घर से बेघर कर दिया था। फिर फैन की भारी डिमांड पर उनकी वापसी हुई।
 
फिर कुछ दिन बाद विकास अपनी बीमारी की वजह से घर से बाहर गए थे और कुछ दिन बाद वापस लौटे थे। लेकिन घर में वापस आकर विकास फैंस पर अपना जादू नहीं चला पाए और इस हफ्ते उन्हें शो को अलविदा कहना पड़ा। हालांकि बिग बॉस ने विकास को अपने आप को बचाना का एक और मौका दिया था। लेकिन विकास ने उससे साफ इनकार कर दिया।
 
दरअसल विकास ने जब शो में एंट्री की थी तो उन्हें एक जोकर कार्ड मिला था। जिसका इस्तेमाल वो खुद को बचाने के लिए कभी भी एक बार शो में कर सकते थे। और सलमान ने उन्हें ये मौका अब दिया। लेकिन विकास ने खुद को ना बचाकर देवोलीना र्क बचाया। सलमान खान वे इस बात पर विकास की खूब तारीफ की।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

25 साल बाद दोबारा सीएम बनेंगे अनिल कपूर, 'नायक' का सीक्वल हुआ कंफर्म

जुबीन गर्ग केस में एसआईटी का सनसनीखेज खुलासा, पैसों की लालच में मैनेजर ने ही रची थी साजिश

आमिर खान प्रोडक्शंस ने रिलीज किया 'हैप्पी पटेल' का जबरदस्त रोमांटिक गाना 'चांटा तेरा'

धर्मेंद्र के निधन के बाद हेमा मालिनी ने पहली बार तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों रखी अलग-अलग प्रार्थना सभा

मलाइका अरोरा की वजह से दीपिका पादुकोण को बॉलीवुड में मिला था पहला ब्रेक

सभी देखें

जरूर पढ़ें

धुरंधर रिव्यू: दुश्मन को घर में घुसकर मारने की कहानी

शोले क्या फिर बॉक्स ऑफिस पर मचाएगी धमाल, गोल्डन जुबली पर 4K और Dolby 5.1 के साथ 12 दिसंबर को रिलीज

धर्मेन्द्र 100 से ज्यादा हिट फिल्मों वाला असली सुपरस्टार, अमिताभ-शाहरुख जैसे भी मीलों पीछे

धुरंधर का जादू कैसे चला? रणवीर सिंह की इस फिल्म की रिकॉर्डतोड़ कमाई के पीछे हैं ये 5 जबरदस्त कारण

गूगल पर 2025 में सबसे ज्यादा सर्च की गई ये फिल्में, देखिए लिस्ट

अगला लेख