Bigg Boss 15 : अफसाना खान शो से हुईं बाहर, क्या शमिता शेट्टी संग लड़ाई की मिली सजा?

Webdunia
बुधवार, 10 नवंबर 2021 (10:59 IST)
रियलिटी शो 'बिग बॉस 15' के घर में पहले ही दिन से जबरदस्त ड्रामा देखने को मिल रहा है। वहीं शो का अप‍कमिंग एपिसोड भी काफी शॉकिंग होने वाला है। खबरों के अनुसार पंजाबी सिंगर अफसाना खान शो से बाहर हो गई हैं।

 
अफसाना के शो से बाहर होने की अलग-अलग वजह सामने आ रही हैं। खबरों के अनुसार अफसाना अपना आपा खो बैठती है और वीआईपी एक्सेस टास्क में हारने के बाद खुद को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करती है। कथित तौर पर चाकू से खुद को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करने के बाद अफसाना खान को बिग बॉस 15 के घर से बाहर कर दिया गया है। 
 
यह भी बताया जा रहा है कि शो में अफसाना खान को पैनिक अटैक आया था। इसके बाद मेडिकल कारणों की वजह से उन्हें शो से बाहर लागा पड़ा। कथित तौर पर वीआईपी एक्सेस टास्क के दौरान अफसाना खान की शमिता शेट्टी के साथ जबरदस्त लड़ाई हुई थी। 
 
इसके बाद बिग बॉस ने सभी घरवालों को लिविंग एरिया में इकट्ठा होने के लिए कहा और घोषणा की कि अफसाना खान को शमिता के साथ फिजिकल लड़ाई के लिए शो छोड़ना होगा। हालांकि अफसाना के शो से बाहर होने की कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
 
बता दें कि बीते दिन लगातार घर के नियम तोड़ने की वजह से सभी कंटेस्टेंट्स को सजा दी थी। बिग बॉस ने शमिता शेट्टी पर अंग्रेजी में बोलने और अफसाना खान पर कई बार चेतावनियों के बाद भी दिन में सोने का आरोप लगाया था। टास्क के दौरान मिले ब्रेक में भी अफसाना गार्डन में बनी गुफा के अंदर जाकर सो गई थीं। जिसके परिणाम स्वरूप बिग बॉस ने इस टास्क को बीच में ही रद्द कर दिया था।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Manushi Chhillar ने रखा बिजनेस की दुनिया में कदम, लॉन्च किया स्विमवीयर ब्रांड Dweep

शेखर कपूर अपने ड्रीम प्रोजेक्ट पानी पर कर रहे काम! वॉटर रिसर्च सेंटर का किया दौरा

Pushpa 2 The Rule के दूसरे गाने अंगारों का प्रोमो रिलीज, श्रीवल्ली बनकर फिर तहलका मचाएंगी रश्‍मिका मंदाना

Cannes Film Festival 2024 में अदिति राव हैदरी ने गजगामिनी वॉक से जीता दिल, देखिए वीडियो

कबूतर जा जा गाने की शूटिंग के दौरान सलमान खान की आंखों में आ गए थे आंसू, एक्टर ने बताया किस्सा

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख