Biodata Maker

Bigg Bogg 19 कंटेस्टेंट तान्या मित्तल के कथित एक्स बॉयफ्रेंड को पुलिस ने किया गिरफ्तार, शो में आने की थी चर्चा

WD Entertainment Desk
शनिवार, 13 सितम्बर 2025 (12:06 IST)
रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' के घर में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर तान्या मित्तल अपनी लैविश लाइफ का खूब बखान कर रही हैं। वहीं खुद को तान्या का एक्स बॉयफ्रेंड बताने वाले यूट्यूबर बलराज सिंह उन्हें झूठा बता रहे हैं। बलराज सिंह उत्तर प्रदेश के एक प्रसिद्ध सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और राजनेता हैं। 
 
खबर आ रही थी कि बलराज सिंह भी 'बिग बॉस 19' के घर में एंट्री कर सकते हैं, जहां वो अपनी एक्स गर्लफ्रेंड का पर्दाफाश करेगें। लेकिन अब खबर आ रही है कि पुलिस ने उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया है। हालांकि उनकी गिरफ्तारी क्यों हुई, इसका कारण अब तक पता नहीं चल पाया है। 
 
खबरों के अनुसार धर्म विशेष पर बयान देने के चलते गोरेगांव वेस्ट पुलिस ने बलराज सिंह को गिरफ्तार किया है। बीते दिनों जोया खान नाम की लड़की सामने आई थी, जिसने खुद को बलराज सिंह की एक्स गर्लफ्रेंड बताया था। जोया ने दावा किया था कि वह बलराज के साथ रिलेशनशिप में थीं। उन्होंने एक ऑडियो क्लिप शेयर की थी, जिसमें बलराज और जोया के बीच धर्म विशेष पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर बहस हुई थी। 
 
जोया खान ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि उन्होंने बलराज के खिलाफ लीगल एक्शन ले लिया है। टेलीमसाला को दिए इंटरव्यू में जोया खान ने कहा था, बलराज सिंह पहले से शादीखुदा है। यही नहीं उसके दो बच्चे भी हैं। कई जब बलराज के अफेयर्स के बारे में जोया को पता चलता था तो वो कॉल करके बलराज की पत्नी प्रतिभा से बात करती थीं, लेकिन वो इस पर एक्शन लेने के बजाया उल्टा जोया पर ही उंगली उठाती थीं। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

50 साल बाद ओरिजिनल क्लाइमैक्स के साथ पर्दे लौट रही कल्ट फिल्म 'शोले', 4K रिस्टोर्ड वर्जन में होगी रिलीज

4 साल तक सुष्‍मिता सेन ने लड़ी इस बीमारी से जंग, फिर ऐसे हुईं ठीक

अरबाज खान-शूरा खान ने दिखाई बेटी सिपारा की पहली झलक, बोले- हमारे दिल का सबसे बड़ा हिस्सा...

थिएटर आर्टिस्ट अदिति मुखर्जी का सड़क हादसे में निधन, आशुतोष राणा संग कर चुकी थीं काम

120 बहादुर की रिलीज़ से पहले रेजांग ला युद्ध बलिदान दिवस पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया मेजर शैतान सिंह को याद

सभी देखें

जरूर पढ़ें

दिवाली पर लाल पटाखा बनीं शिल्पा शेट्टी, ग्लैमरस तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का पारा

दिवाली पर दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने फैंस को दिया गिफ्ट, बेटी दुआ का चेहरा किया रिवील, देखिए क्यूट तस्वीरें

ट्रेडिशनल लुक से पलक तिवारी ने जीता फैंस का दिल, दिवाली पर आप भी किजिए ट्राई

ईशा गुप्ता ने बोल्ड बिकिनी तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, देखिए एक्ट्रेस का सिजलिंग लुक

जब फिल्म के लिए कंडोम चाटते नजर आए थे राजकुमार राव, सीन को CBFC ने करवाया था डिलीट!

अगला लेख