Festival Posters

3000 लड़कियों में से 'परदेस' के लिए चुनी गई थीं महिमा चौधरी, सुभाष घई ने बदला था एक्ट्रेस का नाम

WD Entertainment Desk
शनिवार, 13 सितम्बर 2025 (11:40 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस महिमा चौधरी 13 सितंबर को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। महिमा चौधरी अपनी डेब्यू फिल्म 'परदेस' से रातों रात स्टार बन गई थीं। इस फिल्म में उनके अपोजिट शाहरुख खान थे।
 
महिमा चौधरी ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। महिमा चौधरी साल 1990 के आस-पास टीवी विज्ञापनों में नजर आने लगी थीं। फिल्मी दुनिया में कदम रखने से पहले उनका असली नाम रितु चौधरी था। 
 
जब महिमा चौधरी वीजे के रूप में काम कर रही थीं, तो उसी दौरान फिल्म निर्देशक सुभाष घई की नजर उन पर पड़ी। उस समय सुभाष घई 'परदेस' फिल्म के लिए हीरोइन की तलाश में थे। कहानी के मुताबिक उनकी गांव की एक सीधी-सादी और फ्रेश चेहरे की तलाश आखिरकार महिमा पर आकर पूरी हुई।
 
खबरों के अनुसार सुभाष घई ने महिमा से पहले 'परदेस' के लिए 3000 ऑडिन्स लिए थे और कुछ भी फाइनल नहीं हो सका था। साल 1997 में आई महिमा चौधरी की फिल्म 'परदेस' एक बड़ी हिट साबित हुई। इस फिल्म के लिए महिमा को बेस्ट डेब्यू का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था।
 
महिमा चौधरी ने दाग द फायर, धड़कन, कुरुक्षेत्र, दिल है तुम्हारा और बागवान जैसी कई ‍फिल्मों में काम किया। साल 2008 के बाद वो अचानक इंडस्ट्री से गायब हो गईं। इसके बाद वह साल 2016 में वो बंगाली फिल्म 'चॉकलेट' में दिखाई दी।
 
महिमा चौधरी ने साल 2006 में गुपचुप तरीके से आर्टिटेक्ट और बिज़नेसमैन बॉबी मुखर्जी से शादी की थी। हालांकि, साल 2013 में दोनों अलग हो गए। महिमा की एक बेटी अरीना भी है। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

क्या पलाश मुच्छल दे रहे थे स्मृति मंधाना को धोखा? बहन पलक मुच्छल ने बताई शादी टलने की वजह

शादी के 14 साल बाद सेलिना जेटली की शादीशुदा जिंदगी में आया भूचाल, पति के खिलाफ दर्ज कराया घरेलू हिंसा का केस

बिग बॉस 19 कंटेस्टेंट गौरव खन्ना को लेकर टैरो रीडर रिन्ही सुबेरवाल ने की भविष्यवाणी, बोलीं- एक अहम मोड़ पर हैं...

धर्मेंद्र के हाथों मिला था प्रियंका चोपड़ा को पहला साइनिंग अमाउंट, ही-मैन के निधन पर हुईं भावुक

एमी अवॉर्ड्स 2025 जीतने से चूकी दिलजीत दोसांझ की अमर सिंह चमकीला, देखिए विनर्स की लिस्ट

सभी देखें

जरूर पढ़ें

दिवाली पर लाल पटाखा बनीं शिल्पा शेट्टी, ग्लैमरस तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का पारा

दिवाली पर दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने फैंस को दिया गिफ्ट, बेटी दुआ का चेहरा किया रिवील, देखिए क्यूट तस्वीरें

ट्रेडिशनल लुक से पलक तिवारी ने जीता फैंस का दिल, दिवाली पर आप भी किजिए ट्राई

ईशा गुप्ता ने बोल्ड बिकिनी तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, देखिए एक्ट्रेस का सिजलिंग लुक

जब फिल्म के लिए कंडोम चाटते नजर आए थे राजकुमार राव, सीन को CBFC ने करवाया था डिलीट!

अगला लेख