Publish Date: Tue, 06 Aug 2019 (18:10 IST)
Updated Date: Tue, 06 Aug 2019 (18:14 IST)
बिग बॉस 11 के कंटेस्टेंट रहे पुनीश शर्मा जल्द ही डिजिटल दुनिया में डेब्यू करने जा रहे हैं। खबर है कि पुनीश ZEE5 की अपकमिंग वेब सीरीज में नजर आएंगे। इस वेब सीरीज का नाम ‘लव स्लीप रिपीट’ है। बता दें कि पुनीश टीवी सीरियल ‘मुस्कान’ से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत कर चुके हैं।
‘लव स्लीप रिपीट’ में पुनीश शर्मा को नेगेटिव रोल मिला है। अपने रोल के बारे में बताते हुए पुनीश ने कहा, ‘मेरा किरदार वेब सीरीज के मुख्य पात्रों में से एक है। मेरा किरदार एक बैड ब्वॉय का है, जो एक मध्यम वर्गीय परिवार से ताल्लुक रखता है। वह बहुत चालाक, आत्म-केंद्रित और स्वार्थी है।'
ZEE5 की वेब सीरीज ‘लव स्लीप रिपीट’ अनमोल राणा की किताब ‘7 डेज विदाउट यू’ पर आधारित है। यह एक लव स्टोरी होगी। इसी साल सितंबर में इस सीरीज के रिलीज होने की संभावना है।
बता दें कि बिग बॉस के घर में बंदगी कालरा संग अफेयर की खबरों को लेकर पुनीश ने काफी सुर्खियों बटोरी थीं। बंदगी और पुनीश के रिश्ते को पहले लोगों ने फेक समझा था। शो के बाद आज भी कपल का रिश्ता बरकरार है।
webdunia
Publish Date: Tue, 06 Aug 2019 (18:10 IST)
Updated Date: Tue, 06 Aug 2019 (18:14 IST)