फिल्म 'क्लास ऑफ 83' का फर्स्ट लुक रिलीज, पुलिस ऑफिसर के किरदार में नजर आए बॉबी देओल

Webdunia
गुरुवार, 16 जुलाई 2020 (16:41 IST)
Netflix ने एक बड़ा ऐलान करते हुए एक साथ 17 भारतीय ओरिजनल्स की लिस्ट जारी की है। वहीं अब नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली शाहरुख खान के प्रोडक्शन में बनी फिल्म 'क्लास ऑफ 83' का फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है। पोस्टर में बॉबी देओल का अनसीन अवतार देखने को मिल रहा है।

 
फिल्म में बॉबी देओल पुलिस अफसर के रोल में नजर आएंगे। फिल्म के फर्स्ट लुक को देखकर ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि बॉबी देओल OTT प्लेटफॉर्म पर धूम मचाने वाले हैं। 
 
फिल्म का फर्स्ट लुक रेड चिलीज एंटरटेनमेंट पर शेयर किया गया है। तस्वीर में बॉबी देओल एक इवेंट में पुलिसकर्मियों को संबोधित कर रहे हैं। आंखों में बड़ा सा चश्मा, मूंछे और पुलिस की वर्दी में बॉबी देओल लुक पोस्टर में काफी गंभीर नजर आते हैं।
 
प्रोडक्शन हाउस ने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, A dean who's a class apart, quite literally! ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। हालांकि अभी रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया गया है।
 
'क्लास ऑफ 83' की कहानी एक शानदार पुलिस अफसर की है जिसकी पनिशमेंट पोस्टिंग की जाती है। उसे पुलिस एकेडमी का डीन बना दिया जाता है। लेकिन वह फैसला करता है कि भ्रष्टाचारी अफसरशाही को वह सजा दिलाकर ही रहेंगे।इसके लिए वह एक प्लान भी बनाता है लेकिन वह खुद भी इसका शिकार होता चला जाता है।
 
फिल्म 'क्लास ऑफ '83' में बॉबी देओल, भूपेंद्र जाडावत, हितेश भोजराज और अनूप सोनी हैं। फिल्म के डायरेक्टर अतुल सभरवाल हैं।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ब्लॉकबस्टर मूवी आरआरआर फिर सिनेमाघरों में हो रही है रिलीज

जान्हवी कपूर अप्सरा जैसी नजर आ रही हैं अपने लेटेस्ट फोटोशूट में

अक्षय कुमार की Housefull 5 में हुई अभिषेक बच्चन की एंट्री

तमन्ना भाटिया की Aranmanai 4 बनी साल 2024 की पहली हिट तमिल मूवी, पहले वीकेंड किया इतना कलेक्शन

लोकसभा चुनाव जीतने के बाद बॉलीवुड को अलविदा कहेंगी कंगना रनौट! बोलीं- लोगों को मेरी जरूरत...

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख