Biodata Maker

CAA पर चर्चा के लिए सरकार ने रखी मीटिंग, करण जौहर-विक्की कौशल समेत इन सितारों ने किया किनारा

Webdunia
मंगलवार, 7 जनवरी 2020 (16:56 IST)
नागरिकता संशोधन कानून (CAA) पर चर्चा करने के लिए केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता पीयूष गोयल ने रविवार को मुंबई में बॉलीवुड सेलेब्स के साथ एक डिनर का आयोजन किया था। लेकिन इस डिनर पार्टी में बॉलीवुड के कई बड़े सितारे शामिल नहीं हुए।
 
पीयूष गोयल द्वारा आयोजित इस डिनर में करण जौहर, जावेद अख्तर, फरहान अख्तर, कबीर खान, राजकुमार संतोषी, सिद्धार्थ रॉय कपूर, दीया मिर्जा, आयुष्मान खुरान, राजकुमार राव और विक्की कौशल शामिल नहीं हुए।
 
इस स्पेशल डिनर पार्टी का मकसद बॉलीवुड सेलेब्स को CAA को लेकर चल रही अफवाहों को एड्रेस करना था। साथ ही CAA के लिए सेलेब्स का समर्थन हासिल करना था।
 
इस डिनर में भूषण कुमार, रितेश सिधवानी, प्रसून जोशी, अनु मलिक, अभिषेक कपूर, कुणाल कोहली, विपुल शाह, उर्वशी रौतेला, कैलाश खेर, रणवीर शौरी और अनिल शर्मा ने शिरकत किया।
 
बताया जा रहा है कि CAA के घुर विरोधी निर्माता-निर्देशक अनुराग कश्यप और एक्ट्रेस स्वरा भास्कर इस डिनर पार्टी में आमंत्रित नहीं थे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

'धुरंधर' से अरिजीत का रूमानी गाना 'गहरा हुआ' रिलीज, रणवीर सिंह और सारा अर्जुन की दिखी दमदार केमेस्ट्री

फेमिना मिस इंडिया मध्यप्रदेश के लिए शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

गोल्डन शिमरी गाउन में पलक तिवारी ने ढाया कहर, बोल्ड अदाओं से बढ़ाया तापमान

रणदीप हुड्डा-लिन लैशराम ने शादी की दूसरी सालगिरह पर दी खुशखबरी, जल्द बनेंगे पेरेंट्स

41 साल की हुईं गोरी मेम, देखिए नेहा पेंडसे का हॉट अंदाज

सभी देखें

जरूर पढ़ें

दिवाली पर लाल पटाखा बनीं शिल्पा शेट्टी, ग्लैमरस तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का पारा

दिवाली पर दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने फैंस को दिया गिफ्ट, बेटी दुआ का चेहरा किया रिवील, देखिए क्यूट तस्वीरें

ट्रेडिशनल लुक से पलक तिवारी ने जीता फैंस का दिल, दिवाली पर आप भी किजिए ट्राई

ईशा गुप्ता ने बोल्ड बिकिनी तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, देखिए एक्ट्रेस का सिजलिंग लुक

जब फिल्म के लिए कंडोम चाटते नजर आए थे राजकुमार राव, सीन को CBFC ने करवाया था डिलीट!

अगला लेख