इन शर्तों पर आर्यन खान को मिली जमानत, जूही चावला बनीं जमानती

Webdunia
शुक्रवार, 29 अक्टूबर 2021 (17:04 IST)
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को बीते दिनों ड्रग्स केस में बॉम्बे हाईकोर्ट से जमानत मिल गई थी। वहीं आज कोर्ट ने आर्यन का बेल ऑर्डर जारी कर दिया है। आर्यन को 1 लाख के मुचलके पर कुछ शर्तों के साथ जमानत‍ मिली है।

 
बॉम्बे हाईकोर्ट ने शुक्रवार को 5 पेज का बेल ऑर्डर जारी किया। आर्यन को कई शर्तें भी माननी होंगी। आर्यन देश से बाहर नहीं जा सकते हैं। अगर वे देश से बाहर जाना चाहेंगे तो इसके लिए अदालत की अनुमति लेनी होगी।
 
इन शर्तों पर आर्यन खान को मिली जमानत
आर्यन को अपना पासपोर्ट एनडीपीएस कोर्ट के पास जमा करना होगा। आर्यन को हर शुक्रवार एनसीबी के ऑफिस में हाजिरी देनी होगी। आर्यन कोर्ट की इजाजत के बिना देश से बाहर नहीं जा सकते। 
 
एनसीबी आर्यन को जब बुलाएगी तो उन्हें हाजिर होना होगा। पुलिस की इजाजत के बिना मुंबई से बाहर नहीं जा सकते। केस के बारे में सोशल मीडिया पर पोस्ट नहीं कर सकेंगे। दूसरे आरोपियों से संपर्क ना करें। गवाहों को प्रभावित और सबूतों से छेड़छाड़ न हो।
 
आर्यन खान के बेल ऑर्डर की कॉपी लेकर वकील स्पेशल एनडीपीए कोर्ट पहुंच चुके हैं। सेशंस कोर्ट से ही आर्यन की रिलीज का ऑर्डर दिया जाएगा। अभिनेत्री जूही चावला सेशंस कोर्ट पहुंची हैं। जूही आर्यन खान की जमानतीं बनी। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जान्हवी कपूर अप्सरा जैसी नजर आ रही हैं अपने लेटेस्ट फोटोशूट में

अक्षय कुमार की Housefull 5 में हुई अभिषेक बच्चन की एंट्री

तमन्ना भाटिया की Aranmanai 4 बनी साल 2024 की पहली हिट तमिल मूवी, पहले वीकेंड किया इतना कलेक्शन

लोकसभा चुनाव जीतने के बाद बॉलीवुड को अलविदा कहेंगी कंगना रनौट! बोलीं- लोगों को मेरी जरूरत...

Aranmanai 4 में राशि खन्ना की एक्टिंग की हो रही जमकर तारीफ

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख