ब्रह्मास्त्र ने मचाया बॉक्स ऑफिस पर धमाल, वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 225 करोड़ पार

Webdunia
सोमवार, 12 सितम्बर 2022 (17:49 IST)
ब्रह्मास्त्र के रिलीज के पहले बॉलीवुड में टेंशन था कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कर पाएगी या नहीं क्योंकि मई में रिलीज 'भूल भुलैया 2' के बाद सारी रिलीज हुई फिल्में फ्लॉप रही थीं। इनमें अक्षय कुमार, रणबीर कपूर, आमिर खान जैसे सितारों की फिल्में भी शामिल थीं। बहरहाल 'ब्रह्मास्त्र' ने उम्मीद से बेहतर ओपनिंग की और बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया। 

 
वर्ल्ड वाइड ग्रॉस कलेक्शन
वर्ल्ड वाइड ग्रॉस कलेक्शन की बात की जाए तो ब्रह्मास्त्र ने पहले दिन 75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। दूसरे दिन ये कलेक्शन 85 करोड़ रुपये तक पहुंच गए। तीसरे दिन के कलेक्शन 90 करोड़ भी मान लिए जाए तो तीन दिन का वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस ग्रॉस कलेक्शन 250 करोड़ रुपये के आसपास पहुंचता है। इस लिहाज से वर्ल्ड वाइड कलेक्शन में यह वीकेंड की टॉप फिल्म बन गई है। चीनी फिल्म 'गिव मी फाइव' दूसरे और दक्षिण कोरियाई फिल्म 'कॉन्फिडेंशियल असाइनमेंट: इंटरेशनल' तीसरे नंबर पर है। 

 
हिंदी वर्जन 100 करोड़ पार 
ब्रह्मास्त्र के हिंदी वर्जन और नेट कलेक्शन की बात की जाए तो यह फिल्म पहले वीकेंड पर ही 100 करोड़ पार कर चुकी है। फिल्म के धमाकेदार कलेक्शन से बॉलीवुड के मुरझाए चेहरे खिल चुके हैं। 


 
फिल्म के कलेक्शन पर संदेह! 
दूसरी ओर कई लोग ऐसे भी हैं जिन्हें ब्रह्मास्त्र के कलेक्शन पर संदेह है। कंगना रनौट तो इन्हें फेक कलेक्शन करार दे चुकी हैं। विवेक अग्निहोत्री ने भी सवाल उठाए हैं। 
 
लागत वसूलने के लिए कितना करना होगा कलेक्शन
ब्रह्मास्त्र की लागत को लेकर कन्फ्यूजन है। यह तीन पार्ट में बनने वाली फिल्म है जिसका कुल बजट 410 करोड़ रुपये है। ब्रह्मास्त्र को अपनी लागत वसूलने के लिए नेट 250 करोड़ रुपये के आसपास कलेक्शन करना होगा। यदि फिल्म इतना भी कलेक्शन कर लेती है तो फायदे में रहेगी क्योंकि विभिन्न राइट्स से बंपर कमाई होगी। 
 
फिल्म को मिली मिश्रित प्रतिक्रिया
ब्रह्मास्त्र को क्रिटिक्स की ओर से मिश्रित प्रतिक्रिया मिली है। सोशल मीडिया पर भी पसंद-नापसंद करने वालों की संख्या बराबर है, लेकिन युवा वर्ग इसे पसंद कर रहा है। फिल्म के रिलीज के पहले बहिष्कार करने की भी अपील की गई थी, लेकिन इसका कोई असर नजर नहीं हुआ। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

सोहेल खान संग शादी के लिए जिस शख्स संग सीमा सजदेह ने तोड़ी थी सगाई, अब उसी को कर रहीं डेट

स्काई फोर्स के साथ उड़ान भरने के लिए तैयार अक्षय कुमार, जानिए कब रिलीज होगी फिल्म!

सोनम कपूर क्यों नहीं रखतीं करवा चौथ का व्रत?

गंदी बात की वजह से मुश्किल में फंसीं एकता कपूर और शोभा कपूर, POCSO के तहत मामला दर्ज

DDLJ में शाहरुख खान को इस तरह आया अमरीश पुरी संग आओ आओ वाले सीन का आइडिया

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख