shiv chalisa

पुष्पा के एक्टर पर लगा यौन शोषण का आरोप, पीड़िता ने लगाए गंभीर आरोप

WD Entertainment Desk
बुधवार, 27 नवंबर 2024 (14:00 IST)
साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2 : द रूल' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच 'पुष्पा : द राइज' में काम कर चुके एक्टर श्रीतेज पर शारिरीक और आर्थिक शोषण का आरोप लगा है। एक्टर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। 
 
इस मामले में पीड़ित महिला की शिकायत के आधार पर हैदराबाद के कुकटपल्ली पुलिस स्टेशन में श्रीतेज के खिलाफ आईपीसी की धारा 69, 115(2) और 318(2) के तहत जीरो एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। 
 
महिला की शिकायत के अनुसार, श्रीतेज ने उन्हें उनके साथ रिश्ते में आने का दबाव बनाया था, जबकि वह पहले से ही अर्चना नाम की महिला के साथ रिलेशन में थे और उनसे उन्हें 7 साल का एक बच्चा भी है। एक्टर पर ये भी आरोप लगे हैं कि उन्होंने शादी का झांसा देकर और झूठ बोलकर पीड़िता से 20 लाख रुपए लिए हैं। 
 
शिकायत के अनुसार, एक्टर श्रीतेज ने पीड़िता से शादी का वादा किया था, जिसकी वजह से वो उनके साथ रिश्ते में आ गई। इसके बाद एक्टर ने उनका भावनात्मक, शारीरिक और आर्थिक शोषण किया। पीड़िता ने अप्रैल 2024 में पहली बार श्रीतेज के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। 
 
हालांकि श्रीतेज के परिवार की ओर से ये भरोसा दिलाया गया कि जल्द ही सभी शिकायत का समाधान निकाल लिया जाएगा। इसके बाद पीड़िता ने अपनी शिकायत वापस ले ली थी। पीड़िता ने ये भी दावा किया कि माधापुर पुलिस स्टेशन में पहली शिकायत दर्ज कराने के बावजूद कोई कार्यवाही नहीं हुई थी।
 
एक्टर श्रीतेज साल 2019 में राम गोपाल वर्मा की फिल्म 'लक्ष्मी एनटीआर' से चर्चा में आए थे। इस फिल्म में उन्होंने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री नारा चंद्रबाबू नायडू का किरदार निभाया था। उन्होंने 'एनटीआर: कथानायकुडू' और 'महानायकुडू' जैसी फिल्मों में आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वाई. एस. राजशेखर रेड्डी का भी रोल किया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

यश–कियारा आडवाणी की 'टॉक्सिक' का पहला रोमांटिक गाना 'तबाही' रिलीज, ऑडियो ने मचाया तहलका

जबरदस्त फिटनेस के साथ 'द पैराडाइज' स्टार नानी ने की मार्च की शुरुआत, वर्कआउट फोटोज ने बढ़ाया तापमान

'तुम्बाड 2' में हुई नवाजुद्दीन सिद्दीकी की एंट्री, निभाएंगे रहस्यमयी किरदार

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में गुड टच–बैड टच जैसे संवेदनशील मुद्दे पर अमर उपाध्याय बोले- चुप्पी नहीं, बच्चों की हिफाजत पहले

'मैं हूं' गाने में सलमान खान ने चलाई अपनी खुद की विंटेज जीप, जानिए क्यों है खास?

सभी देखें

जरूर पढ़ें

धुरंधर द रिवेंज की कहानी: रणवीर सिंह फिर तैयार, क्या सीक्वल पार करेगा 1500 करोड़ का आंकड़ा?

टॉक्सिक मूवी प्रिव्यू: यश का डबल रोल, गोवा के अंडरवर्ल्ड पर आधारित फिल्म 19 मार्च 2026 को होगी रिलीज

बंदर मूवी प्रिव्यू: सच्ची घटना से प्रेरित बॉबी देओल और अनुराग कश्यप की क्राइम थ्रिलर

सुबह 4:30 बजे उठती हैं तमन्ना भाटिया, जानिए क्या है उनकी फिटनेस और डाइट का असली राज

बॉर्डर 2 के बाद गबरू, इक्का सहित सनी देओल की इस साल ये 5 फिल्में और होंगी रिलीज

अगला लेख