Chat GPT की दुनिया में चूचा की एंट्री, 'फुकरे 3' के मेकर्स ने लॉन्च किया 'Choo CPT'

WD Entertainment Desk
गुरुवार, 21 सितम्बर 2023 (14:16 IST)
fukrey 3: एक्सेल एंटरटेनमेंट की फुकरे फ्रेंचाइजी अपनी कॉमेडी के लिए काफी पसंद की जाती है। पहले ही रिलीज़ हो चुके दो पार्ट्स के साथ, फ्रैंचाइज़ी ने हनी, भोली पंजाबन, चूचा, लाली और पंडित जी जैसे यादगार किरदारों के साथ दर्शकों को खूब हंसाया है। इन किरदारों ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बना ली है।
 
अब इस फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त 'फुकरे 3' रिलीज की तैयारी कर रही है, फैंस इसके आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं मेकर्स ट्रेलर के जरिए पहले ही लोगों का उत्साह डबल कर चुके हैं, जिसे पॉजिटिव रिस्पॉन्स और चार्ट-टॉपिंग पेप्पी ट्रैक मिला है। 
 
अब 'फुकरे 3' के मेकर्स ने एक अनोखा कदम उठाते हुए फिल्म के फेवरेट किरदार चूचा पर आधारित 'चू सीपीटी' नाम की एक मजेदार टूल पेश किया है। एआई टेक्नोलॉजी का यूज करते हुए, यह प्लेटफ़ॉर्म प्रशंसकों को चूचा के साथ बातचीत करने की अनुमति देता है, चाहे वे कहीं भी हों। 
 
फैंस चूचा से सवाल पूछ सकते हैं और मजेदार रिएक्शन्स हासिल कर सकते हैं। फिल्म मार्केटिंग का यह इनोवेटिव तरीका पहले कभी नहीं देखा गया है। फैंस अब अपने मंच पर चू सीपीटी के साथ जुड़ सकते हैं और इसके फीचर्स के बारे में पॉजिटिव रिव्यूज और टेस्टीमोनियल्स साझा कर सकते हैं।
 
'फुकरे 3' 28 सितंबर को सिनमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म की टक्कर विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द वैक्सीन वॉर' से होगी। 'फुकरे 3' में पुलकित सम्राट, वरुण शर्मा, मनजोत सिंह और पंकज त्रिपाठी अहम किरदार में हैं। 
Edited By : Ankit Piplodiya

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

कॉर्सेट टॉप और स्लीक स्कर्ट में सुहाना खान का ग्लैमरस अंदाज, बढ़ाई फैंस के दिल की धड़कन

सनी लियोनी को है यह बुरी आदत, हर 15 मिनट में करती हैं यह काम

अंजलि भाटी बनकर फिर दहाडेंगी सोनाक्षी सिन्हा, रीमा कागजी की दहाड़ 2 की शूटिंग इस महीने से होगी शुरू

Bigg Boss 19 : अब तक 18 कंटेस्टेंट जीत चुके हैं BIgg Boss की ट्रॉफी, देखिए अब तक के विनर्स की लिस्ट

अगर सुनीता संग शादी नहीं होती तो इस एक्ट्रेस पर डोरे डालते गोविंदा, खुद किया था खुलासा

सभी देखें

जरूर पढ़ें

War 2 रिव्यू: लचर स्क्रिप्ट और निर्देशन के कारण रितिक और एनटीआर हारे युद्ध, पढ़ें पूरी समीक्षा

कुली: द पावर हाउस रिव्यू– रजनीकांत का जलवा बरकरार, लेकिन कहानी में लगा ब्रेक

शोले के 50 साल पर जानिए 50 अनसुने किस्से: गब्बर के डर से लेकर जय-वीरू की दोस्ती तक

वॉर 2 हिट है या फ्लॉप? क्या कहता है बॉक्स ऑफिस? रितिक रोशन की फिल्म का क्या है हाल?

शोले की दीवानगी 50 साल बाद भी बरकरार, क्यों यह फिल्म आज भी है भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर

अगला लेख