Hanuman Chalisa

रणवीर सिंह संग होते हुए भी दूसरों में इंटरेस्टेड थीं दीपिका पादुकोण, 'कॉफी विद करण 8' में किया खुलासा

WD Entertainment Desk
शुक्रवार, 27 अक्टूबर 2023 (14:14 IST)
Deepika Padukone Open Relationship: करण जौहर के पॉपुलर चैट शो 'कॉफी विद करण' के 8वें सीजन का आगाज हो चुका है। इस सीजन के पहले एपिसोड में बॉलीवुड के पावर कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण बतौर गेस्ट बनकर पहुंचे। यह पहला मौका था जब दोनों शादी के बाद साथ में किसी शो में साथ पहुंचे।
 
इस शो में रणवीर और दीपिका ने अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर खुलकर बात की। कपल ने कई खुलासे भी किए। शो में दीपिका ने रणवीर सिंह संग अपने रिश्ते को लेकर कुछ ऐसी बात भी कह दी जिसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जाने लगा। 
 
दीपिका ने बताया कि वह शुरुआत में रणवीर के साथ सीरियस नहीं थीं। वह रणवीर के साथ ओपन रिलेशनशिप में थीं। एक्ट्रेस ने कहा, मैं कुछ समय के लिए सिंगल रहना चाहती थी क्योंकि मैं दो बहुत मुश्किल रिलेशनशिप से निकली थी। मैं किसी के साथ कमीटेड होना नहीं चाहती थी।
 
दीपिका ने कहा, वह एक ऐसा दौर था, जब मैं कोई कमिटमेंट नहीं करना चाहती थी। मुझे बस फन करने का मन था। इसी बीच रणवीर मेरी जिंदगी में आए। लेकिन मैंने तब कमिट नहीं किया था, जब तक रणवीर ने मुझे शादी के लिए प्रपोज नहीं किया। 
 
उन्होंने कहा, इससे पहले हमारे बीच कोई कमिटमेंट नहीं थी, तो मैं दूसरे लोगों से भी मिलती थी। लेकिन मैं जितने लोगों से भी मिली, कोई भी मुझे मजेदार नहीं लगा। मेरे दिमाग में हमेशा ये रहता था कि मैं रणवीर के साथ हूं, मुझे उसके पास वापस जाना था। 
 
जब दीपिका से पूछा गया कि रणवीर के साथ रहते वह किनसे मिली। इसपर दीपिका ने कहा कि अब उन्हें वो लोग याद नहीं। दीपिका के इस ओपन रिलेशनशिप के खुलासे के बाद उन्हें ट्रोल किया जाने लगा है।
Edited By : Ankit Piplodiya

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

कॉकटेल 2 मूवी प्रिव्यू: दोस्ती, प्यार और भावनाओं के भंवर में फंसी नई पीढ़ी की कहानी

मिथुन चक्रवर्ती की बेटी दिशानी चक्रवर्ती ने विदेशी बॉयफ्रेंड संग की सगाई, इस दिन करेंगी शादी

करण वाही के बर्थडे पर ओरी का जलवा, 'खतरों के खिलाड़ी' गैंग के साथ दिया अपना आइकॉनिक पोज

'वेलकम टू द जंगल' की रिलीज से पहले तुषार कपूर ने की अक्षय कुमार की तारीफ, बोले- उनके दिमाग में रहती है पूरी फिल्म की स्क्रिप्ट

कमाई के मामले में दहाड़ रही है राम चरण स्टारर 'पेड्डी', 11 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर किया इतने करोड़ का कलेक्शन

सभी देखें

जरूर पढ़ें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख