कब और कहां होगा राजू श्रीवास्तव का अंतिम संस्कार?

Webdunia
बुधवार, 21 सितम्बर 2022 (14:35 IST)
कॉमेडी किंग राजू श्रीवास्तव ने 58 साल की उम्र में 21 सितंबर को इस दुनिया को अलविदा कह दिया। राजू श्रीवास्तव को 10 अगस्त को दिल्ली के एक होटल में वर्कआउट करते समय हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद उन्हें तुरंत एम्स अस्पताल ले जाया गया था। 

 
लगभग 42 दिन से राजू जिंदगी और मौत से संघर्ष कर रहे थे। राजू श्रीवास्तव ने अस्पताल में ही अंतिम सांस ली। कानपुर के रहने वाले राजू श्रीवास्तव का पूरा परिवार दिल्ली में ही मौजूद है। वह अपने पीछे पत्नी शिखा श्रीवास्तव और बच्चों को छोड़ गए हैं। 
 
खबरों के अनुसार राजू श्रीवास्तव के पार्थिव शरीर को कानपुर या मुंबई नहीं ले जाया जाएगा। उनका अंतिम संस्कार 22 सितंबर को सुबह 9.30 बजे दिल्ली में ही किया जाएगा।
 
राजू श्रीवास्तव का पार्थिव शरीर आज एम्स से दिल्ली स्थित दशरथपुरी ले जाया जाएगा। उनका अंतिम संस्कार दिल्ली के द्वारा में होगा। दशरथपुरी में राजू श्रीवास्तव के भाई का घर है। 
 
राजू श्रीवास्तव के निधन पर मनोरंजन जगत के साथ-साथ राजनेता भी शोक जता रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ, अमित शाह, राजनाथ सिंह, अरविंद केजरीवाल समेत कई बड़े नेताओं ने राजू श्रीवास्तव के निधन पर शोक जताया है। उम्मीद की जा रही है कि अंतिम संस्कार में कई दिग्गज शामिल हो सकते हैं। 
 
राजू श्रीवास्तव को एक ऐसे कलाकार के तौर पर याद किया जाएगा जिन्होंने अपने लाजवाब कॉमिक अभिनय से दर्शकों के दिलों में विशिष्ट पहचान बनाई। राजू श्रीवास्तव का जन्म 25 दिसंबर 1963 को कानपुर में एक मध्यम वर्ग परिवार में हुआ था। उनके पिता रमेश चंद्र श्रीवास्तव जाने-माने कवि थे, जिनको लोग बलाई काका के नाम से जानते थे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ब्लॉकबस्टर मूवी आरआरआर फिर सिनेमाघरों में हो रही है रिलीज

जान्हवी कपूर अप्सरा जैसी नजर आ रही हैं अपने लेटेस्ट फोटोशूट में

अक्षय कुमार की Housefull 5 में हुई अभिषेक बच्चन की एंट्री

तमन्ना भाटिया की Aranmanai 4 बनी साल 2024 की पहली हिट तमिल मूवी, पहले वीकेंड किया इतना कलेक्शन

लोकसभा चुनाव जीतने के बाद बॉलीवुड को अलविदा कहेंगी कंगना रनौट! बोलीं- लोगों को मेरी जरूरत...

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख