Hanuman Chalisa

फैन को फटकार लगाते हुए पहलगाम हमले का जिक्र करना सोनू निगम को पड़ा भारी, कन्नड़ समुदाय ने दर्ज कराई शिकायत

WD Entertainment Desk
शनिवार, 3 मई 2025 (12:41 IST)
बॉलीवुड के फेमस प्लेबैक सिंगर सोनू निगम ने बीते दिनों बेंगलुरू में हुए कॉन्सर्ट में एक फैन को जमकर फटकार लगाई थी। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। यह फिल्म बार-बार कन्नड़ में गाना गाने के लिए चिल्ला रहा था। इसके बाद सोनू निगम उसपर भड़क गए। 
 
सोनू निगम ने फैन को फटकार लगाते हुए कहा था कि 'यही कारण है, पहलगाम में जो हुआ था ना... यही कारण है जो तुम कर रहो, जो अभी किया था। देखो तो सामने कौन खड़ा है।' लेकिन अब सोनू निगम पहलगाम हमले का जिक्र करके मुश्किल में फंस गए हैं। 

बॉलीवुड के ताजा अपडेट जानने के लिए क्लिक करें 
 
सोनू निगम के इस बयान को कन्नड़ समुदाय ने अपमानजनक माना है। एक प्रो-कन्नड़ ऑर्गनाइजेशन ने सोनू निगम के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। कन्नड़ समर्थक संगठन का कहना है कि उन्होंने कन्नड़ भाषी समुदाय की भावनाओं को आहत किया है। एक साधारण कन्नड़ गाने की मांग को पहलगाम में हुई एक आतंकी घटना से जोड़ दिया। 
 
कर्नाटक रक्षा वेदिके के अध्यक्ष ने सोनू निगम के खिलाफ शिकायत दर्ज कराते हुए कहा, सिंगर ने कर्नाटक में यह भाषा बोलने वाले लोगों के लिए ऐसी हेट स्पीच दी है जिससे हिंसा भड़क सकती है। सोनू निगम के बयान से कन्नड़ समुदाय को बहुत दुख हुआ है। 
 
उन्होंने कहा, कन्नड़ गाना गाने की एक मामूसी सी सांस्कृतिक रिक्वेस्ट की आतंकवादी हमले से समानता बताकर, सोनू निगम ने कन्नड़ लोगों को असहिष्णु या वॉयलेंट बताया है, यह उनके शांतिप्रिय और मिल-जुलकर रहने के स्वभाव के विपरित है। 
 
बता दें कि सोनू निगम ने 25-26 अप्रैल को बेंगलुरू में हुए इवेंट के दौरान फैन को फटकार लगाते हुए कहा था कि मुझे अच्छा नहीं लगा कि वहां एक लड़का जितनी उसकी उम्र नहीं होगी उससे पहले से तो मैं कन्नड़ गाना गा रहा हूं। यही कारण है, पहलगाम में जो हुआ है ना? यही कारण है, जो कर रहे हो, जो किया था ना अभी? देखो तो कौन सामने खड़ा है। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने टीवी इतिहास में रचा कीर्तिमान, पूरे किए 5000 एपिसोड

मेजर शैतान सिंह भाटी की 101वीं जयंती पर फरहान अख्तर ने भावुक पोस्ट शेयर कर दी श्रद्धांजलि

विपुल अमृतलाल शाह ने लॉन्च किया नया म्यूजिक लेबल, सिद्धिविनायक मंदिर में रिलीज हुआ पहला गाना ‘शुभारंभ’

दुनियाभर में छाने को तैयार भारतीय योद्धा, रिकॉर्ड कीमत पर बिके 'स्वयंभू' के ओवरसीज राइट्स

राज निदिमोरू संग सामंथा रुथ प्रभु ने रचाई दूसरी शादी, फैंस संग शेयर की खूबसूरत वेडिंग तस्वीरें

सभी देखें

जरूर पढ़ें

दिवाली पर लाल पटाखा बनीं शिल्पा शेट्टी, ग्लैमरस तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का पारा

दिवाली पर दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने फैंस को दिया गिफ्ट, बेटी दुआ का चेहरा किया रिवील, देखिए क्यूट तस्वीरें

ट्रेडिशनल लुक से पलक तिवारी ने जीता फैंस का दिल, दिवाली पर आप भी किजिए ट्राई

ईशा गुप्ता ने बोल्ड बिकिनी तस्वीरों से बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, देखिए एक्ट्रेस का सिजलिंग लुक

जब फिल्म के लिए कंडोम चाटते नजर आए थे राजकुमार राव, सीन को CBFC ने करवाया था डिलीट!

अगला लेख